लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Cabinet: मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरे शामिल करेंगे सीएम जगन, फिल्म कलाकार रोजा बनेंगे मंत्री, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2022 21:11 IST

Andhra Pradesh Cabinet 2.0: 25 नई कैबिनेट सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कैबिनेट के गठन में सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समूहों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। 11 वैसे पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे, जिन्होंने सात अप्रैल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।फिल्म कलाकार आर के रोजा के भी शामिल होने की संभावना है।

Andhra Pradesh Cabinet 2.0: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कल मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन करेंगे। नई कैबिनेट को अंतिम रूप दे दिया गया है। 25 नई कैबिनेट सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कैबिनेट के गठन में सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान रखा है।

बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समूहों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। कम से कम 11 वैसे पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे, जिन्होंने सात अप्रैल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पुनर्गठित मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरे होंगे, जिनमें फिल्म कलाकार आर के रोजा के भी शामिल होने की संभावना है। एक अनुभवी नेता भी लंबे अंतराल के बाद मंत्री बनेंगे।

राजभवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने 25 मंत्रियों द्वारा सौंपे गए इस्तीफे रविवार शाम को स्वीकार कर लिए। नियम के अनुसार, आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 सदस्य हो सकते हैं। नए मंत्रिमंडल का गठन सोमवार को होगा, जिसमें राज्यपाल सुबह 11.31 बजे से शुरू होने वाले एक समारोह में 25 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सोमवार को शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों के नाम आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के अपने मीडिया हाउस ‘साक्षी’ ने आज शाम नामों का खुलासा कर दिया। बाद में साक्षी ने सूची में एक परिवर्तन किया और नयी सूची जारी की, जिसके बारे में वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यह अंतिम सूची हो सकती है।

श्रीकाकुलम जिले से विधायक एवं विभिन्न मुख्यमंत्रियों की मंत्रिपरिषद में शामिल रहे वरिष्ठ नेता धर्माना प्रसाद राव को भी इस बार जगन मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वह अपने बड़े भाई धर्माना कृष्ण दास का स्थान लेंगे, जो उप मुख्यमंत्री (राजस्व) थे। मंत्रिपरिषद में अमजद भाषा शैक बेपारी और के. नारायण स्वामी को भी शामिल किया जाएगा।

ये दोनों पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल का भी हिस्सा थे। नागरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक फिल्म स्टार आरके रोजा को भी मंत्री बनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के प्रवक्ता अंबाती रामबाबू और गुडिवाड़ा अमरनाथ उन अन्य उल्लेखनीय चेहरों में शामिल हैं जिन्हें पहली बार कैबिनेट में जगह मिलेगी।

पी राजन्ना डोरा, मुत्याला नायडू, दादीसेट्टी राजा, के नागेश्वर राव, के सत्यनारायण, जे रमेश, वी रजनी, एम नागार्जुन, के गोवर्धन रेड्डी और उषा श्रीचरण सोमवार को मंत्री बनने वाले हैं। वाईएसआरसी के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए 68 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व होगा। कैबिनेट में महिलाओं की संख्या एक से चार हो जाएगी। 

नई कैबिनेट की अंतिम सूची

1ः गुडिवाड़ा अमरनाथ

2ः धर्माना प्रसाद राव

3ः अमजद भाषा शैक बेपारी

4ः के. नारायण स्वामी

5ः आरके रोजा

6ः अंबाती रामबाबू

7ः पी राजन्ना डोरा

8ः मुत्याला नायडू

9ः दादीसेट्टी राजा

10ः के नागेश्वर राव

11ः के सत्यनारायण

12ः जे रमेश

13ः वी रजनी

14ः एम नागार्जुन

15ः के गोवर्धन रेड्डी

16ः उषा श्रीचरण

17ः बुडी मुथ्याला नायडू

18ः विदुदला रजनी

19ः काकानी गोवर्धन रेड्डी

20ः चेलुबोइना वेणुगोपाल

21ः नारायण स्वामी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टीJagan Mohan Reddyहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल