लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम में फार्मा लैब के रिएक्टर में ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 30, 2023 16:23 IST

विशाखापत्तनम के बाहरी इलाके अनाकापल्ली जिले के अच्युतापुरम एसईजेड में साहिती फार्मा इकाई में रिएक्टर विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देविशाखापट्टनम में फार्मा में विस्फोट विस्फोट में दो लोगों की मौत फार्मा में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आंशका

अच्चुतपुरम: विशाखापट्टनम के बाहरी इलाके अनाकापल्ली जिले के अच्चुतपुरम में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अच्चुतपुरम एसईजेड में साहिती फार्मा इकाई में रिएक्टर विस्फोट के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, विस्फोट के बाद फार्मा में आग लग गई जिसकी लपटे दूर तक उठती दिखाई दी है। भीषण आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने फार्मा में आग बुझाने का काम तेजी से किया। जानकारी के अनुसार, फार्मा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनकापल्ली मुरली कृष्णा के अनुसार, आग अचानक रिएक्टर विस्फोट के कारण लगी।

जिला अग्निशमन अधिकारी, लक्ष्मण राव ने एएनआई को बताया कि आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार अन्य रास्ते में हैं।

आग बुझाने का काम जारी

पुलिस के मुताबिक, अभी भी कई लोग फार्मा के भीतर फंसे हुए हैं जिन्हें जल्द निकालने का काम जारी है। वहीं, आग के कारण पूरे फार्मा में धुएं का गुब्बार भर गया है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने के कारण चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

परवाड़ा के डीएसपी केवी सत्यनारायण ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने लोगों की मौत हुई है लेकिन चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

केवी सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए कहा कि घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनका इलाज एनटीआर सरकारी अस्पताल में हो रहा है। 

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेशअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए