लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: तिरुपति में पटाखों के गोदाम में हुआ धमाका; 3 लोगों की मौत, कई झुलसे

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2023 12:32 IST

पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए विस्फोट के समय गोदाम में पांच लोग काम कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में तीन की मौत हो गईविस्फोट के समय गोदाम में पांच लोग काम कर रहे थेविस्फोट गोदाम के बाहर हुआ और यह विस्फोट स्थल के अंदर फैलता रहा जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के कोवाकोल्ली गांव में एक पटाखे के गोदाम में ब्लास्ट होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस विस्फोट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त गोदाम में पांच लोग काम कर रहे थे। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट होने के बाद तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान एडु कोंडालु, 40, शंकरैया, 32 और नागेंद्र, 25 के रूप में हुई है। यह गोदाम में काम किया करते थे।

हादसे के बाद दोनों घायलों को श्रीकालाहस्ती के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां से उन्हें तिरुपति के एसवीआर सरकारी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।

धमाका होने के बाद फौरन दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। हालांकि, जिस वक्त दमकल विभाग आग बुझाने पहुंचा वहां पटाखे आग के कारण फूट रहे थे जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कते हो रही थी। करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। 

बता दें कि इसी साल जनवरी में आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में स्थित एक निजी कंपनी के रिएक्टर में धमाका होने से हादसा हो गया। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद ही दमकल विभाग की तीन टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए आस-पास की फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप