लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से 6 लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

By आकाश चौरसिया | Updated: May 15, 2024 11:10 IST

आंध्र प्रदेश में चिलकालूरिपेट के वरिपालेम डोनका में सामने से आई लॉरी से बस टकरा गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और मृतकों की संख्या लगभग 6 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के चिलकालूरिपेट के वरिपालेम डोनका में हुआ हादसा इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई42 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

अमरावती: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के चिन्नागंजम से तेलंगाना के हैदराबाद जिले की ओर जा रही बस चिलकालूरिपेट के वरिपालेम डोनका में अचानक से सामने आई टिपर लॉरी की टक्कर का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में करीब 6 लोग मारे गए। चिलकलुरिपेटा ग्रामीण पुलिस स्टेशन घायलों को आगे के इलाज के लिए गुंटूर ले जाया गया। 

हालांकि, घायलों को चिलकालूरिपेट कस्बे के सरकारी अस्पताल में हल्का-फुल्का फर्स्ट एड भी दे दिया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के गुंटूर भेजा गया। मृतकों की पहचान अनजी (35), उप्पगुंडूर काशी (65), उप्पुगुंडूर लक्ष्मी (55) और मुप्पाराजू ख्याति साईंश्री (8) के रूप में हुई और ये सभी आंध्र प्रदेश के बापाटला जिले में निवास करते हैं। पुलिस ने कहा कि दो मृतकों की पहचान अभी की जा रही है।  

बस में करीब 42 लोग सवार थे और ये सभी सोमवार को वोट देने गए थे। दूसरी तरफ लॉरी में ड्राइवर, बस ड्राइवर और चार और लोग थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जानकारी चिलकालूरिपेटा ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने दी है। 

 

पुलिस ने कहा, इस हादसे में करीब 6 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल बता दें कि यह हादसा पालनाडु जिले के चिलकालूरिपेटा मंडल में हुआ। बस चिन्नागंजम से हैदराबाद के लिए जा रही थी। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील