लाइव न्यूज़ :

आंध्र : सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:08 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में पलासा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक उप-निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक लॉरी ने पुलिस जीप को उस समय टक्कर मार दी जब वह मुड़ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान के कृष्णुडु (एसआई), वाई बाबू राव और पी एंटनी (हेड कांस्टेबल) के अलावा पी जनार्दन राव (कांस्टेबल-चालक) के रूप में हुई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी जी सवांग ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि सशस्त्र रिजर्व बल के उप निरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल भैरी सारंगापुरम गांव में सेना के एक जवान का शव उनके परिवार को सौंपकर श्रीकाकुलम लौट रहे थे। डीजीपी ने विशाखापत्तनम क्षेत्र के उप महानिरीक्षक और श्रीकाकुलम जिले के पुलिस अधीक्षक को दुर्घटना की विस्तृत जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक प्रकट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल