लाइव न्यूज़ :

Anant Sutra Republic Day 2024 Parade Live: क्या है ‘अनंत सूत्र’, कर्तव्य पथ पर वायरल, जानें क्यों चर्चा में, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2024 2:14 PM

Anant Sutra Republic Day 2024 Parade Live: प्रदर्शनी बुनकरों और कलाकारों की कला को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई थी। इसमें एक साड़ी 150 वर्ष पुरानी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाड़ी फैशन जगत को भारत का शानदार उपहार है। कर्तव्य पथ पर लगभग 1,900 साड़ियां लकड़ी के फ्रेम में ऊंचाई पर लगायी गयी थीं।स्कैन करके बुनाई और कढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती थी।

Anant Sutra Republic Day 2024 Parade Live: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निकाली गई प्रत्येक झांकी एक से बढ़कर एक थी लेकिन ‘‘अनंत सूत्र’’ नाम की एक विशेष प्रदर्शनी ने प्रत्येक महिला का मन मोह लिया। इसमें देश के हर कोने की कुल 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ‘अनंत सूत्र’ साड़ी के प्रति सम्मान को समर्पित है। ये साड़ी फैशन जगत को भारत का शानदार उपहार है। कर्तव्य पथ पर लगभग 1,900 साड़ियां लकड़ी के फ्रेम में ऊंचाई पर लगायी गयी थीं। इसमें क्यूआर कोड भी दर्शाए गए थे जिन्हें स्कैन करके बुनाई और कढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती थी। ये प्रदर्शनी बुनकरों और कलाकारों की कला को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई थी। इसमें एक साड़ी 150 वर्ष पुरानी थी।

गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार सेना, नौसेना और वायुसेना की सैन्य पुलिस कोर की महिला सैनिकों की एक टुकड़ी ने शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर पर मार्च किया। कैप्टन संध्या (26) के नेतृत्व में इस दल ने सेना की तीनों सेवाओं के बीच संयुक्तता, निष्ठा और तालमेल का प्रतिनिधित्व किया। परेड से पहले संध्या ने कहा, ‘‘मैं इसका नेतृत्व करने का अवसर पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

यह मेरे साथ-साथ टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का क्षण है।’’ इस दल में भाग लेने वाले सदस्य उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, ऊंचाई वाले क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों में तैनात विभिन्न इकाइयों और प्रतिष्ठानों से आते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने विभिन्न संयुक्त अभ्यासों और संयुक्त राष्ट्र मिशनों में असाधारण प्रदर्शन किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘उन्होंने स्काई डाइविंग और ‘श्वेत अश्व मोटरसाइकिल डिस्प्ले टीम’ जैसी साहसिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया है। महिला योद्धाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है।’’ बयान में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सूबेदार प्रीति रजक ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी में रजत पदक जीता है।

बयान के अनुसार, अग्निपथ योजना के माध्यम से महिलाओं के प्रवेश की शुरुआत के बाद से वायु सेना में 450 अग्निवीरों, नौसेना में 1,100 अग्निवीरों और सेना में 100 अग्निवीरों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और उन्हें विभिन्न इकाइयों और शाखाओं में शामिल किया गया है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajiv Gandhi Death Anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भारतSwati Maliwal Assault Case: SIT करेगी स्वाति मालीवाल केस की जांच, दिल्ली पुलिस की इस महिला अधिकारी ने संभाली कमान

भारतVIDEO: 'मोदी के भक्त हैं प्रभु जगन्नाथ',संबित पात्रा के कथित विवादित बयान ओडिशा कांग्रेस ने की माफी की मांग

भारतHeat Wave In Delhi: हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024 : तिब्बती, जापानी, चीनी मूल के लोग भी देते हैं वोट

भारतब्लॉग: मानसून को लेकर आखिर हमारी तैयारियां कितनी हैं

भारतस्वाति मालीवाल ने AAP पर साधा निशाना, कहा- आपके फैलाए हर झूठ के लिए मैं आपको कोर्ट ले जाउंगी

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कहां बाधा?, 97 करोड़ वोटर, 80 प्रतिशत साक्षर हैं, लेकिन मतदान अभी तक प्रतिशत 70 तक भी नहीं पहुंचा

भारतKarnataka: "मेरे परिवार के सदस्यों और समर्थकों के फोन टैप किए जा रहे हैं", एचडी कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया सरकार पर लगाया गंभीर आरोप