लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के काफिले से टकराया ट्रक, बोले- जान से मारने के इरादे से आया!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 12:28 IST

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके घटना के बाद वीडियो और ड्राइवर की तस्वीर जारी की है।

Open in App

बेंगलुरु, 18 अप्रैलः केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के काफिले पर मंगलवार रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। वो इस वक्त कर्नाटक दौरे पर हैं। हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में कहा, 'मुझे जान से मारने की साजिश लग रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक हावेरी जिले के हालगेरी के निकट मेरी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश में आया। मेरी गाड़ी की रफ्तार तेज थी इसलिए मेरे काफिले के पीछे वाली गाड़ी से जा टकराई।' केंद्रीय मंत्री ने लिखा, 'मैंने पुलिस से इस मामले को गंभीरत से लेने को कहा है। इसके दुर्घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है। मुझे भरोसा ही पुलिस जल्दी ही इसका पर्दाफाश करेगी।' ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री के काफिले में चल रहे व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि हेगड़े के आरोपों की गहराई से जांच की जाए। उत्तर कन्नड़ से आने वाले अनंत हेगड़े इस वक्त स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री में राज्यमंत्री हैं। अनंत हेगड़े के जान से मारने की साजिश के बयान को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज