लाइव न्यूज़ :

NSA अजीत डोभाल के घर में अंजान शख्स के घुसने की कोशिश से हड़कंप, तेज रफ्तार कार से पहुंचते ही एक्शन में आई पुलिस; हिरासत में कर रही पूछताछ

By आजाद खान | Updated: February 16, 2022 15:28 IST

Breaking News: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह शक्स किस कारण NSA अजीत डोभाल के घर में घुसा है, यह अभी साफ नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देNSA अजीत डोभाल के घर में एक अंजान शख्स के घुसने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस शख्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) के घर में एक शख्स द्वारा कार लेकर घुसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसके अंदर जाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह शख्स कौन है और वे इस तरीके से अजित डोभाल के घर में क्यों जाना चाह रहा था। इस पर दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई को शुरू करेगी।  

दिल्ली पुलिस ने बताया शख्स को मानसिक रूप से बीमार

इस पर जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, ''NSAअजीत डोभाल के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की है। व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने रोका और हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी।'' मामले में पुलिस ने आगे बताया कि शुरूआती जांच में यह पाया गया है कि यह शख्स मानसिक रूप से बीमार है और इसी कारण वह गाड़ी को लेकर अजित डोभाल के घर में घुस गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ में भी लगी है। 

कर्नाटक का रहने वाला है यह शख्स

सुत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस द्वारा लिया गया शख्स कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह नोएडा से रेड कलर की SUV कार किराए पर लेकर डोभाल के घर सुबह-सुबह गया था। उसकी पहचान शांतनु रेड्डी के रुप में बताई जा रही है। हालांकि NSA अजीत डोभाल के घर में घुसने के पीछे का क्या था कारण इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

टॅग्स :भारतअजीत डोभालNSAदिल्ली पुलिसNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला