लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरिता विहार में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक बुजुर्ग महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 65 वर्षीय महिला को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला के पास से 246 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई हैं।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान सुनारी देवी के तौर पर हुई है और वह ‘राजस्थानी कैम्प’ में रहती थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर. पी. मीणा ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर शाम करीब पौने पांच बजे पुलिस का एक गश्ती दल सरिता विहार के जनता फ्लैट पहुंचा , जहां महिला अपनी झुग्गी के बाहर प्लास्टिक का एक थैला लेकर बैठी थी और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने फरीदाबाद के सूरजकुंड के किसी अज्ञात व्यक्ति से शराब खरीदने का खुलासा किया। उसे पहले भी इसी अपराध में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र