लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोलकाता में हुई कोरोना वायरस से CISF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 12, 2020 11:10 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से पांच और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 72 लोगों की मौत अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित होने के फलस्वरूप कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की मौत हो गई है। यह जानकारी विभाग की ओर से दी गई है। 

कोलकाताः कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 2293 तक पहुंच गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की मौत हो गई है। सीआईएसएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की बीती रात COVID-19 संक्रमण के कारण मौत हुई। यह जानकारी विभाग की ओर से दी गई है। 

वहीं, पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से पांच और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 72 लोगों की मौत अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित होने के फलस्वरूप कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण हुई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1374 हो गई है और कुल कोरोना वायरस के मामलो की संख्या 1939 पहुंच गई है।

इधर, देश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।  मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार सुबह से कुल 87 मौतों में से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 36 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजरात में 20, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में पांच और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

देश में अब तक इस वायरस से कुल 2,293 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 863 लोगों की मौत हुई, इसके बाद गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 221, राजस्थान में 113, उत्तर प्रदेश में 80, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 53 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक और पंजाब में 31-31 लोगों की मौत हो चुकी है। 

तेलंगाना में 30 लोगों की मौत हो गई और हरियाणा में 11, जम्मू-कश्मीर में 10, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की मौत हो गई। झारखंड और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीआईएसएफपश्चिम बंगालसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप