लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना के एक जवान ने की आत्महत्या, दूसरा हुआ लापता, जानें पूरा मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 8, 2022 16:06 IST

कश्मीर में पिछले सप्ताह ही एक सीआरपीएफ़ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, बडगाम जिले से जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का एक जवान लापता हो गया है। वह सोमवार रात से लापता बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में पिछले सप्ताह ही एक सीआरपीएफ़ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।वहीं, बडगाम जिले से जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का एक जवान लापता हो गया है।

जम्मू: कश्मीर में अर्द्ध सैनिक बलों व सेना के जवानों की ख़ुदकुशी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह ही एक सीआरपीएफ़ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सोमवार रात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जबकि सेना का जवान लापता हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहित के रूप में की गई है जो वर्तमान में विजेता बल से जुड़ा हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेना के जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका कोई तात्कालिक कारण नहीं पता चल सका है।

इस बीच बडगाम जिले से जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का एक जवान लापता हो गया है। वह सोमवार रात से लापता बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जैकलाई का एक सेना का जवान, जिसकी पहचान बडगाम जिले के लोकरीपोरा खाग क्षेत्र के निवासी मोहम्मद याकूब मल्ला के पुत्र समीर अहमद मल्ला के रूप में हुई है, वह सोमवार रात से अपने पैतृक गांव से लापता है। सिपाही छुट्टी पर था और जम्मू में तैनात है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा