लाइव न्यूज़ :

मुंह में मोबाइल चार्जर डालने से लगा करंट, 8 माह की बच्ची की मौत, कर्नाटक के कारवार में घटी दिल दहला देने वाली घटना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 2, 2023 15:15 IST

परिवार ने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए साकेट में चार्जर लगाया था लेकिन फोन चार्ज हो जाने के बाद स्विच गलती से खुला छोड़ दिया था। जब बच्ची ने चार्जर का पिन मुंह में डाला तो उसे जोरदार बिजली का झटका लगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कारवार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई मुंह में मोबाइल चार्जर डालने के बाद 8 महीने की बच्ची की मौतनवजात शिशु की पहचान सानिध्य के रूप में हुई है

कारवार: कर्नाटक के कारवार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार, 2 अगस्त को गलती से मुंह में मोबाइल चार्जर डालने के बाद 8 महीने की एक बच्ची की जान चली गई। इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार में मातम का माहौल है। 

नवजात शिशु की पहचान सानिध्य के रूप में हुई है। सानिध्य के माता-पिता का नाम संतोष और संजना है।  संतोष HESCOM (हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) में एक संविदा कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। परिवार ने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए साकेट में  चार्जर लगाया था लेकिन फोन चार्ज हो जाने के बाद स्विच गलती से खुला छोड़ दिया था।  जब बच्ची ने चार्जर का पिन मुंह में डाला तो उसे जोरदार बिजली का झटका लगा।

माता-पिता सानिध्य को तुरंत बाइक से नजदीकी अस्पताल ले गए। हालाँकि अस्पताल में डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, छोटी बच्ची को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

कारवार में घटी ये दिल दहला देने वाली घटना उन लोगों के लिए एक सीख है जो मोबाइल चार्ज करने के बाद भी चार्जक को बिजली के बोर्ड में ही लगा रहने देते हैं और स्विच बंद करना जरूरी नहीं समझते। कारवार में एक परिवार ने जरा सी लापरवाही के कारण अपनी 8 साल की मासूम बच्ची को खो दिया। ऐसी छोटी लापरवाहियां अक्सर कई घरों में देखी जती हैं। इसलिए घर में अगर कोई छोटा बच्चा हो तो ये जरूर ध्यान रखें कि बिजली का कोई भी उपकरण उसकी आसान पहुंच में न हो। साथ ही ऐसी दुर्घचनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि इस्तेमाल के बाद बिजली के स्विच को बंद करने की आदत डाली जाए।

टॅग्स :कर्नाटकमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया