लाइव न्यूज़ :

अमूल और पारस के बाद मदर डेयरी ने दिया झटका, दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2022 16:17 IST

​​​​​​दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए कल से झटका लगने वाला है। दूध का दाम 2 रुपये प्रति लिटर बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपशु-चारे की लागत बढ़ने से कीमत बढ़ाने का यह फैसला लिया गया है।एक मार्च से देशभर में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा था।गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो गई।

नई दिल्लीः अमूल ब्रांड और डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के बाद मदर डेयरी ने महंगाई झटका दिया है। रविवार से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। अमूल ब्रांड के तहत बिकने वाला ताजा दूध एक मार्च से देशभर में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा था।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कंपनी का हवाला देते हुए कहा कि मदर डेयरी रविवार से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है। अन्य दो सबसे बड़े दूध प्रदाताओं अमूल और पराग मिल्क फूड्स ने भी कुछ दिनों पहले दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि बढ़ती खरीद कीमतों (किसानों को भुगतान की गई राशि), ईंधन की लागत और पैकेजिंग सामग्री की लागत के मद्देनजर, मदर डेयरी 6 मार्च, 2022 से दिल्ली एनसीआर में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये / लीटर की बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर है।

फुल क्रीम दूध: ₹59 प्रति लीटर रविवार से, पहले ₹57 प्रति लीटर

टोन्ड दूधः 49 रुपये प्रति लीटर, पहले 47 था

डबल टोन्ड दूधः 43 रुपये प्रति लीटर, पहले 41 था

गाय का दूध: ₹51 प्रति लीटर, पहले ₹49 प्रति लीटर

थोक विक्रेता दूध (टोकन दूध): ₹46 प्रति लीटर, पहले ₹44 प्रति लीटर।

मदर डेयरी ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इन क्षेत्रों के अलावा अन्य इलाकों में दूध के दामों में चरणबद्ध तरीके से बढोतरी होगी। मदर डेयरी का दूध देश के 100 से अधिक शहरों में मिलता है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है।

टॅग्स :दिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर