लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर AMU ने दी अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह

By भाषा | Updated: November 4, 2019 15:53 IST

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सोमवार को समाज के विभिन्न वर्गों को लिखे एक 'खुले पत्र' में आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया के जरिये उड़ायी जाने वाली अफवाहों और झूठी खबरों से सावधान रहें।

Open in App

अयोध्या मामले में निकट भविष्य में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने की सम्भावनाओं के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने समाज के विभिन्न वर्गों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर फैलायी जाने वाली अफवाहों और झूठी खबरों से होशियार रहें।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने सोमवार को समाज के विभिन्न वर्गों को लिखे एक 'खुले पत्र' में आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया के जरिये उड़ायी जाने वाली अफवाहों और झूठी खबरों से सावधान रहें। साथ ही जाने—अनजाने ऐसी गतिविधियों से भी दूर रहें जिनसे शहर और देश का माहौल खराब हो।

उन्होंने बेहद भावुक अपील करते हुए कहा कि दुनिया हमारा आकलन इस बात से करेगी कि हम अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। हमें हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी अदालत के फैसले को पूरी परिपक्वता के साथ स्वीकार करना होगा, ताकि दुनिया को पता चले कि हम वाकई एक जिम्मेदार समाज का हिस्सा हैं।

कुलपति ने परिसर के हालात का जायजा लेने और सभी एहतियाती सुरक्षा उपायों पर विचार के लिये आज विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलायी है। एएमयू में करीब 30 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें से ज्यादातर विश्वविद्यालय परिसर में ही बने विभिन्न छात्रावासों में रहते हैं।

टॅग्स :अयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह