लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में ऑनर किलिंगः प्रेमी जोड़े की हत्या, लड़की के पिता, भाई के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 12:45 IST

घटना अमृतसर से 20 किलोमीटर दूर मजीठा गांव में बुधवार को हुई। इस संबंध में लड़की के पिता, भाई और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवक पर कथित रूप से उसके घर के सामने तेजधार हथियार से हमला किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि युवक की हत्या से पहले आरोपियों ने 15 वर्षीय लड़की की भी कथित रूप से हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की का परिवार इसके खिलाफ था। 

ऑनर किलिंग के एक संदिग्ध मामले में यहां एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना अमृतसर से 20 किलोमीटर दूर मजीठा गांव में बुधवार को हुई। इस संबंध में लड़की के पिता, भाई और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवक पर कथित रूप से उसके घर के सामने तेजधार हथियार से हमला किया गया था।

युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या से पहले आरोपियों ने 15 वर्षीय लड़की की भी कथित रूप से हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की का परिवार इसके खिलाफ था। 

झूठी शान से हारी इंसानियत, गर्भवती बेटी को चाकू से गोद डाला

मुम्बई के उपनगरीय इलाके घाटकोपर में फुटपाथ पर 20 साल की एक महिला की चाकू गोदकर की गयी हत्या के अगले दिन सोमवार को पुलिस ने इस गुनाह के लिए उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि रामकुमार चौरसिया (55)इस बात से परेशान था कि उसकी बेटी मीनाक्षी ने उसकी मर्जी के खिलाफ एक व्यक्ति से शादी कर ली जिससे वह पिछले चार साल से अधिक समय से प्यार करती थी। नारायणनगर में रविवार को फुटपाथ पर मीनाक्षी का शव मिला था, उसका गला रेंता हुआ था और शरीर पर धारदार हथियार से वार के जख्म थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान हमने पाया कि मीनाक्षी शादीशुदा और गर्भवती थी। हमने उसके पति, उसके सास-ससुर और पिता से बातचीत की। उसने अपने सास-ससुर से कहा था कि वह अपने पिता से मिलने जा रही है और फिर वह उनके साथ मायके चली जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जांच से पता चला है कि मीनाक्षी और उसके पिता शनिवार रात तक एक साथ थे। उसने उसी दौरान धारदार हथियार से वार कर उसे मार डाला।’’ 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमृतसरमुंबईऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर