लाइव न्यूज़ :

अमृतसर हादसा: रेलवे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगा, बजट नहीं बनेगा 'बाधा'

By भाषा | Updated: October 21, 2018 00:28 IST

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अमृतसर में दशहरा मेला के दौरान पटरी पर आए लोगों को रौंदने वाली ट्रेन के चालक के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कारवाई से इनकार कर दिया है।

Open in App

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने शनिवार को कहा कि रेलवे देश भर में अपने नेटवर्क में पटरियों पर अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आकर दशहरा देख रहे 59 लोगों की मौत हो गई थी और रेलवे ने इसे ‘‘अतिक्रमण का स्पष्ट मामला’’ करार दिया था। 

लोहानी ने कहा कि रेलवे ने पहले भी ऐसे अभियान चलाए हैं लेकिन रूक रूक कर। रेलवे ने देश भर में रेल की पटरियों पर ‘सेल्फी को लेकर हो रही मौतों’ के मामले सामने आने के बाद पिछले साल भी अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम अतिक्रमण और उसके खतरों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। ऐसे हादसों को रोकने के लिये हम यही कर सकते हैं।’’ 

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अमृतसर में दशहरा मेला के दौरान पटरी पर आए लोगों को रौंदने वाली ट्रेन के चालक के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कारवाई से इनकार कर दिया है। शनिवार को सिन्हा ने कहा कि रेलवे की तरफ से कोई लापरवाही नहीं थी।

सिन्हा ने इसके साथ ही लोगों को भविष्य में रेल पटरियों के पास ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की सलाह दी। इस दुर्घटना में अभी तक 59 लोगों की मौत हुई है।

रेलवे ने कहा है कि उसकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि दशहरा कार्यक्रम के बारे में उसे कोई सूचना नहीं दी गई थी ।उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में रेलवे की कोई गलती नहीं थी। हमारी ओर से कोई चूक नहीं थी और ट्रेन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी।

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज