लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के आईएसआई से अमृतपाल सिंह को मिल रही है फंडिंग, सुरक्षा एजेंसियों को संदेह: रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: March 1, 2023 14:40 IST

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस और अमृतपाल सिंह के समर्थकों के बीच अजनाला में हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में तलवारों और बंदूकों से लैस सिंह के समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने के अवरोधक को तोड़ दिया था और थाने में घुस गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि अमृतपाल सिंह के तार पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े है। ऐसे में दावा यह भी है कि उसे आईएसआई से फंडिंग मिलती है।

अमृतसर: एक रिपोर्ट के अनुसार, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के तार पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़ा है। दावा यह भी है कि सिंह को आईएसआई द्वारा फंडिंग की जाती है। दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने यह संदेह जताया है कि अमृतपाल सिंह को सोशल मीडिया पर भिंडरावाले 0.2 के रूप में प्रचार करने के लिए पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी आईएसआई द्वारा फंडिंग की जाती है। 

गौरतलब है कि जब हाल ही में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी माने जाने वाले लवप्रीत सिंह तूफान को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान पुलिस और अमृतपाल सिंह के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

पुलिस के दावे को सिंह ने बताया ‘झूठा दुष्प्रचार’ 

अजनाला में हुए झड़प पर बोलते हुए पंजाब पुलिस ने बोला था पुलिस ने उस समय संयम बरता था क्योंकि प्रदर्शनकारी पुलिस थाने में धार्मिक ग्रंथ की प्रति लेकर घुस गए थे। इस पर बोलते हुए अमृतपाल सिंह ने तरन तारन के एक धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस के दावे के ‘झूठा दुष्प्रचार’ बताया है। 

सिंह ने कहा है कि ‘‘वीडियो देखिए। अगर वे इतना सम्मान करते तो लाठियां इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी? अगर इतना ज्यादा सम्मान करते तो फूलों की बारिश होनी चाहिए थी। वहां अवरोधक लगाने तथा हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात करने की क्या जरूरत थी?’’ 

कौन है अमृतपाल सिंह? 

दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को हाल में अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख नियुक्त किया गया था। सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह कार्यक्रम मारे गए आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले के पैतृक गांव मोगा जिले के रोड में आयोजित किया गया था। 

इससे पहले अमृतपाल सिंह अपने परिवार के ट्रांसपोर्ट के कारोबार में काम करता था। सिंह को उस संगठन का प्रमुख बनाया गया जिसे सिद्धू ने ‘‘पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने और सामाजिक मुद्दों को उठाने के’’ नाम पर बनाया था। 

भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करने वाले अमृतपाल सिंह ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कुछ विवादित भाषण दिए हैं। अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला सिंह मारे गए आतंकी भिंडरावाले की तरह हथियारबंद लोगों के साथ घूमता है। अमृतपाल के कुछ समर्थक उसे ‘‘भिंडरावाले 2.0’’ कहते हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Amritpal Singhपाकिस्तानISI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह