लाइव न्यूज़ :

Amrit Udyan: आज से अमृत ​​उद्यान दीदार कीजिए!, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक घूमिए, इस गेट से करेंगे प्रवेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2023 15:34 IST

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान बुधवार से एक महीने तक जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे "राष्ट्रपति भवन की आत्मा" के रूप में वर्णित किया जाता है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर गार्डन विशेष रूप से खुले रहेंगे।सभी लोग 16 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक अमृत उद्यान के लिए आमंत्रित हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को आम जन के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के एक बयान के अनुसार अमृत उद्यान, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था, बुधवार से एक महीने की अवधि के लिए 17 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा। 15 एकड़ में फैले अमृत उद्यान को अक्सर "राष्ट्रपति भवन की आत्मा" के रूप में वर्णित किया जाता है।

आगंतुक राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू रोड) के माध्यम से अमृत उद्यान में प्रवेश कर सकते हैं। अमृत उद्यान 16 अगस्त से 17 सितंबर तक जनता के लिए उपलब्ध रहेगा। आगंतुकों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अनुमति है (अंतिम प्रवेश शाम 4:00 बजे)। गार्डन सोमवार को खुले नहीं रहेंगे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर गार्डन विशेष रूप से खुले रहेंगे।

पहली बार राष्ट्रपति भवन के इन प्रतिष्ठित उद्यानों में एक ही वर्ष के भीतर दो बार प्रवेश किया जा रहा है। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘ अमृत उद्यान को एक महीने के लिए जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। सभी लोग 16 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक अमृत उद्यान के लिए आमंत्रित हैं।’’

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्यान उत्सव द्धितीय का उद्धाटन 14 अगस्त को किया था। उद्यान उत्सव-द्वितीय के तहत अमृत उद्यान 16 अगस्त से 17 सितंबर 2023 (सोमवार को छोड़कर) जनता के लिए खुला रहेगा। पर्यटक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम चार बजे) उद्यान में घूम सकते हैं। उद्यान उत्सव-प्रथम के तहत 29 जनवरी से 31 मार्च तक अमृत उद्यान खोला गया था। उस समय 10 लाख से ज्यादा पर्यटक यहां आए थे।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूदिल्लीराष्ट्रपति भवन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील