लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आर्मी पेट्रोल पार्टी पर आतंकी हमला, सेना के साथ मुठभेड़ में दो आंतकी ढेर

By भारती द्विवेदी | Updated: June 24, 2018 15:29 IST

आतंकी हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च अॉपरेशन चालू कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के चद्दर भान में आतंकियों  ने हमला किया है। आतंकियों ने ये हमला आर्मी की पेट्रोल पार्टी पर किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकी और सेना के बीच चल रहे इस मुठभेड़ में दो आतंकियों की मौत हो हो गई है। आतंकी हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च अॉपरेशन चालू कर दिया है। इलाके में 2-3 आतंकियों की छिपे होने की खबर है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों साझा कार्रवाई कर रहे हैं। कुलगाम में आंतकियों के हमले के बाद से इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

जम्मू-कश्मीर में 250 से 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में: लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में करीब 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। भट्ट ने कहा कि करीब 270 आतंकी घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। हमारी खूफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त 250 से 270 आतंकी यहां सक्रिय है जो हमारी हिट लिस्ट में है। 

जम्मू कश्मीरः घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट का कहर, 22 आतंकियों की लिस्ट तैयार, 1 ढेर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हो रही आंतकी गतिविधियों पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आतंक के खिलाफ सेना ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' शुरू किया है। इसके तहत सेना ने 22 खूंखार आंतकियों की लिस्ट तैयार की है। उन 22 आंतकियों में से एक आंतकी को सेना 22 जून को मार दिया था। मार गए आतंकी की पहचान दाउद अहमद सोफी के तौर पर की गई थी। वो इस्लामिक स्टेट के लिए काम करता था।

सेना द्वारा तैयार किए गए इस लिस्ट में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 11, लश्कर-ए-तैयबा के सात, जैश-ए-मोहम्मद के दो और अंसार गजावत उल-हिंद के आतंकी शामिल हैं। 22 आतंकियों की लिस्ट में अंसार गजावत उल-हिंद का आतंकी जाकिर मूसा, लश्कर आतंकी मोहम्मद नावेद जट, हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख डॉक्टर सैफुल्ला, अल्ताफ कचरू उर्फ मोइन-उल-इस्लाम, समीर अहमद जैसे नाम शामिल हैं। इनमें ज्यादातर आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं, कुछ पाकिस्तान से भी हैं।  

इसके अलावा केंद्र सरकार ने ये भी फैसला किया है कि 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत मारे जाने वाले आतंकियों की लाश मुठभेड़ वाली जगह ही दफनाई जाएगी। लाश को उनके परिवार वालों को नहीं सौंपा जाएगा। आतंकियों के जानजा में उमड़ने वाली भीड़, शहीदों जैसा मिलने वाला ट्रीटमेंट, जिससे की घाटी में नए युवक गुमराह होते हैं। इस देखते हुे सरकार ने ये फैसला किया है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए