लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी के मंत्रियों के नाम तय करने में अमित शाह की अहम भूमिका, कई दिनों तक चला मंथन

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 31, 2019 08:07 IST

अमित शाह पिछले तीन दिनों से इसे लेकर प्रधानमंत्री के साथ मंथन कर रहे थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार लंच से पहले और उसके बाद दो बार बैठक की. इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी यह मंथन चला.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को दूसरी बार लोकसभा चुनाव में जोरदार जीत दिलाने के बाद सरकार बनाने में भी अमित शाह ने अहम भूमिका निभाई है. मंत्रियों का चुनाव का अंतिम फैसला भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हो लेकिन इसके केंद्र में भी अमित शाह ही रहे. 2019 में मोदी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद बदले माहौल में सरकार गठन के साथ दिए जा रहे संकेतों के खास मायने निकाले जा रहे हैं.

भाजपा को दूसरी बार लोकसभा चुनाव में जोरदार जीत दिलाने के बाद सरकार बनाने में भी अमित शाह ने अहम भूमिका निभाई है. शाह ने पिछले तीन दिनों में मोदी सरकार पार्ट-2 के मंत्रियों के नाम तय कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई बैठकें कीं.मंत्रियों का चुनाव का अंतिम फैसला भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हो लेकिन इसके केंद्र में भी अमित शाह ही रहे. 2014 में यह भूमिका अरुण जेटली की थी. मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां एक ओर रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन में चल रही थीं तो अमित शाह मंत्रियों के नाम तय कराने के लिए 7 लोक कल्याण मार्ग में डेरा डाले हुए थे.सूत्रों के अनुसार शाह पिछले तीन दिनों से इसे लेकर प्रधानमंत्री के साथ मंथन कर रहे थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार लंच से पहले और उसके बाद दो बार बैठक की. इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी यह मंथन चला. मंत्रियों के उनके नाम तय होने के बाद शाह ने ही फोन करके उन्हें इसकी जानकारी दी और शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया. सभी मंत्रियों को प्रधानमंत्री के साथ चाय पर आमंत्रित किया गया जहां मोदी ने उन सभी से मुलाकात की.2019 में मोदी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद बदले माहौल में सरकार गठन के साथ दिए जा रहे संकेतों के खास मायने निकाले जा रहे हैं. 2014 में मंत्रिमंडल का फैसला सामूहिक रूप से लिया गया लेकिन वह इस बार नजर नहीं आया. 2014 में अहम भूमिका में थे जेटली 2014 में जब पहली बार जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तब उनके कैबिनेट के साथियों के चुनाव की प्रक्रिया के केंद्र में अरुण जेटली थे.हालांकि इस बार स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इससे दूरी बनाए रखी. भाजपा के पैनल के साथ हुआ था मंथन मंत्रियों के नाम तय करने के लिए भाजपा का एक पैनल बनाया गया था. इसमें तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अतिरिक्त पूर्व पार्टी अध्यक्ष के तौर पर नितिन गडकरी और वैंकेया नायडू भी थे.जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने उस समय अपने सहयोगियों के नाम पार्टी के इस पैनल के साथ मंथन करके तय किए थे. नाम तय होने के बाद दिल्ली स्थित गुजरात भवन में ठहरे नरेंद्र मोदी ने अपने सहयोगियों को खुद फोन किया. मोदी ने उन्हें मंत्री बनाए जाने की जानकारी दी गई और शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था. 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज