लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ करेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: July 25, 2019 23:09 IST

कमेटी के सहायक महासचिव सौरवदीप दत्ता ने कहा, "इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सायंतन बसु हमारे अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस बार दुर्गापूजा के शुभारंभ की तारीख तय करने के लिये अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देदुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा महोत्सव कहा जाता है जिसका इस्तेमाल अकसर राजनीतिक दल लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिये करते रहे हैं। भाजपा की राज्य इकाई के सचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के प्रमुख हैं।

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाहपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में इस साल के दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी पिछले 73 साल से पूजा का आयोजन करती आई है।

पिछले कुछ वर्षों में पूजा उत्सव की शुरुआत ममता बनर्जी ने की है। हालांकि पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार के बाद से काफी कुछ बदल चुका है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 में से 18 सीटों पर जीत मिली है और उसके पास ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम हैं। भाजपा की राज्य इकाई के सचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के प्रमुख हैं। कमेटी के एक पदाधिकारी ने हालांकि कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

कमेटी के सहायक महासचिव सौरवदीप दत्ता ने कहा, "इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सायंतन बसु हमारे अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस बार दुर्गापूजा के शुभारंभ की तारीख तय करने के लिये अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे।" दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा महोत्सव कहा जाता है जिसका इस्तेमाल अकसर राजनीतिक दल लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिये करते रहे हैं। 

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज