लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के स्वाइन फ्लू से 'बीमार' पड़ सकता है बीजेपी का चुनावी अभियान, यहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर!

By धीरज पाल | Updated: January 17, 2019 12:18 IST

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपनी मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए 70 प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहस्वाइन फ्लू की बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।  शाह ने स्वाइन फ्लू होने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी थी और कहा है कि जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा। हालांकि इलाज के लिए उन्हें अभी कितना वक्त लगेगा, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अमित शाह की इस बीमारी से लोकसभा चुनाव 2019 का अभियान थम सकता है।

लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की अगुवाई में रैलियां और कार्यक्रम होने वाले हैं जो इस बीमारी से बाधित होने के आसार हैं। 

20 जनवरी से शुरू होने वाली हैं रैलियां

आपको बता दें कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में आगामी 20 जनवरी से रैलियों की एक श्रृंखला की शुरुआत करने जा रही है। इन रैलियों को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करना है। पहली रैली मालदा जिले से इसके बाद 21 जनवरी को 2 और 22 जनवरी को 2 जनसभाओं के साथ कई कार्यक्रम होने हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में अमित शाह की अगुवाई में 5 रैलियां सुनियोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित शाह की तबीयत बिगड़ने से उनका पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द हो सकता है। 

घोषणापत्र के लिए बैठकें कर रही है बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर राज्यों में अपने समीकरण फिट करने में जुटी है। इसके साथ ही बीजेपी चुनावी घोषणापत्र को तैयार करने के लिए अमित शाह पार्टियों के दिग्गजों के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं, तीन राज्यों में हार के बाद अमित शाह ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

70 प्रेस  कॉन्फ्रेंस करेगी बीजेपी 

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपनी मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए 70  प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। बता दें कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा। 

कर्नाटक में उठापटक

वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन और भाजपा के बीच बुधवार को आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ गया। भाजपा के विधायक खरीद फरोख्त के प्रयासों के डर से गुरूग्राम के एक रिसॉर्ट में 104 बीजेपी विधायक बने हुए हैं। हालांकि उनके गैर मौजूदगी में कर्नाटक में काफी हद तक प्रभाव पड़ने के आसार है।   

बता दें कि अमित शाह देर शाम साढ़ें आठ बजे दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे। उन्हें कमजोरी और बुखार था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। स्वाइन फ्लू को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से उन्हें भर्ती कर लिया है, जिसके बाद से उनका उपचार किया जा रहा है। 

टॅग्स :अमित शाहस्वाइन फ्लूलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos