लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में बोले अमित शाह- 'ममता बनर्जी और कम्युनिस्टों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 29, 2023 16:31 IST

अमित शाह ने कहा कि 2026 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। लेकिन इससे पहले 2024 का चुनाव आ रहा है। 2019 में आपने 18 सीटें दी थी। मैं आपसे करबद्ध विनती करने आया हूं कि 2024 में इतनी सीटें दीजिए कि मोदी जी को शपथ विधि के बाद कहना पड़े कि मैं बंगाल के कारण प्रधानमंत्री बना हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि 2026 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगीकहा- 27 साल बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा फिर ममता बनर्जी की सरकार बनीकहा- दोनों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया

कोलकाता: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की और कहा कि णमूल सिंडिकेट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारी मात्रा में भेजे जा रहे धन को बंगाल के गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रहा है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक सरकार में रहे वामपंथी पार्टी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "27 साल बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा फिर ममता बनर्जी की सरकार बनी। दोनों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया। पूरे देश में चुनावी हिंसा सबसे ज्यादा बंगाल में होती है। ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठ को रोक नहीं पाई हैं। प्रदेश में खुलेआम घुसपैठियों को वोटर कार्ड और आधार कार्ड बंट रहे हैं और ममता बनर्जी चुप बैठी हैं।"

अमित शाह ने कहा कि 2026 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। लेकिन इससे पहले 2024 का चुनाव आ रहा है। 2019 में आपने 18 सीटें दी थी। मैं आपसे करबद्ध विनती करने आया हूं कि 2024 में इतनी सीटें दीजिए कि मोदी जी को शपथ विधि के बाद कहना पड़े कि मैं बंगाल के कारण प्रधानमंत्री बना हूं।

अमित शाह ने कहा, "मोदी जी ने पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त किया है। कश्मीर से जिस धारा-370 को हटाने के लिए बंगाल के सपूत श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दिया था, उस धारा- 370 को मोदी जी ने समाप्त किया। वामपंथी उग्रवाद को समाप्त किया। भारत के तिरंगे को चंद्रयान 3 के माध्यम से चांद पर पहुंचाया। नई संसद बनाई और देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंचाया।"

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा,  "जिस बंगाल में कभी सुबह-सुबह रवीन्द्र संगीत सुनाई पड़ता था, आज वही बंगाल बम धमाकों से गूंज रहा है। पूरे देश से गरीबी खत्म हो रही है, लेकिन बंगाल में गरीबी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर ममता दीदी सत्ता में आईं। लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है।  मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां भाजपा सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए।"

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगाललोकसभा चुनाव 2024Mamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत