लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में अमित शाह ने कहा, हम पाकिस्तान से बातचीत नहीं करेंगे, हम कश्मीर के लोगों से बात करेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2022 19:36 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जिन्होंने 70 साल शासन किया, वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान से बात करो। हमें पाकिस्तान से बात क्यों करनी चाहिए? हम बात नहीं करेंगे। हम बारामूला के लोगों से बात करेंगे, हम कश्मीर के लोगों से बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे शाह ने कहा- जिन्होंने 70 साल शासन किया, वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान से बात करोउन्होंने कहा, हमें पाकिस्तान से बात क्यों करनी चाहिए? हम बात नहीं करेंगेबोले - हम बारामूला के लोगों से बात करेंगे, हम कश्मीर के लोगों से बात करेंगे

बारामूला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से इनकार किया और जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया। बारामूला में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद ने 1990 के दशक से अब तक 42,000 लोगों की जान ले ली है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिन्होंने 70 साल शासन किया, वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान से बात करो। हमें पाकिस्तान से बात क्यों करनी चाहिए? हम बात नहीं करेंगे। हम बारामूला के लोगों से बात करेंगे, हम कश्मीर के लोगों से बात करेंगे। उन्होंने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर को देश का सबसे शांतिपूर्ण स्थान बनाना चाहते हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के कथित अविकसित विकास के लिए अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), मुफ्ती (पीडीपी) और नेहरू-गांधी (कांग्रेस) के परिवारों को जिम्मेदार ठहराया। रैली में शाह ने कहा, जब मेरा जम्मू-कश्मीर के बारामूला का कार्यक्रम बना तब कुछ लोग कह रहे थे कि बारामूला कार्यक्रम में सुनने कौन आएगा। मैं आज उनसे कहना चाहता हूं कि इस कार्यक्रम में कश्मीर की इस खूबसूरत वादी में हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए और मोदी जी का साथ देने के लिए यहां उपस्थित हैं।

अमित शाह ने कहा, “महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला ने चार मेडिकल कॉलेज बनाए। हमने 2014 से नौ बनाए हैं। हमने 2014 से एक लाख घर बनाए हैं। हमने पिछले तीन वर्षों में यह सुनिश्चित किया है कि कश्मीर के सभी गांवों (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गांवों सहित) में बिजली कनेक्शन हो।"

एक दिन पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में घोषणा की कि पहाड़ी समुदाय को जल्द ही शिक्षा और नौकरियों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के रूप में आरक्षण मिलेगा। बरौल्लाह में अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण पहले आरक्षण संभव नहीं था। जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे ही मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होगा, चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारत'पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेंगे'?, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले गृह मंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी, वीडियो

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?