लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर की चर्चा

By भाषा | Updated: July 2, 2020 18:32 IST

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्दे एनसीआर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिले आते हैं।नमें मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर(नोएडा) और गाजियाबाद, दोनों उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं तथा हरियाणा में पड़ने वाले गुड़गांव और फरीदाबाद शामिल हैं।दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 से 89,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2,803 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज गति से बढ़े हैं, जिस कारण केंद्रीय गृहमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिये और स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिये कदम उठाये हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 24,056 हो गए हैं जबकि अब तक 718 लोगों की मौत हुई है। एनसीआर में पड़ने वाले राज्य के गौतम बुद्ध नगर जिले में अब तक 2,362 मामले सामने आये हैं और 22 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गाजियाबाद में संक्रमण के अब तक 851 मामले सामने आये हैं और 56 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में कोविड-19 के कुल 14,941 मामले सामने आये हैं और इस महामारी से राज्य में 240 लोगों की मौत हुई है। गुड़गांव में 92 और फरीदाबाद में 80 लोगों की मौत हुई है। दोनों जिलों को मिला कर 9,300 से अधिक मामले सामने आये हैं।

योगी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच एनसीआर के जिलों में आवागमन को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिये। एक बयान के मुताबिक योगी ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि एनसीआर के जिलों में सावधानी बरत कर कोविड-19 को फैलने से रोका जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि 18 जून को एक बैठक में शाह ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये दिल्ली और एनसीआर के लिये एक साझा रणनीति बनाई जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद जैसे उपनगरों को इस लड़ाई में राष्ट्रीय राजधानी से अलग नहीं किया जा सकता। गृह मंत्री पिछले महीने की शुरूआत में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिये हरकत में आये थे। दरअसल, कोविड-19 से निपटने के तरीकों को लेकर दिल्ली सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था। साथ ही, मरीजों के लिये अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं होने और प्रयोगशालाओं में जांच कराने में परेशानी होने की शिकायतें भी मिली थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमित शाहदिल्लीउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह