लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर पीएम मोदी ने सरदार पटेल के अधूरे सपने को पूरा कियाः अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 08:09 IST

शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानंद स्टेडियम में बोलते हुए कहा कि देश को एकजुट करने का काम सरदार पटेल ने किया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अधूरे सपने को बीजेपी ने पूरा किया है। पढ़िए उनके भाषण की बड़ी बातेंः-

Open in App
ठळक मुद्दे2014 से हर वर्ष 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।पीएम मोदी भी गुजरात के केवडिया में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 2014 से हर वर्ष 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन हर वर्ग के लोग ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) में भाग लेते हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई। शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानंद स्टेडियम में बोलते हुए कहा कि देश को एकजुट करने का काम सरदार पटेल ने किया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अधूरे सपने को बीजेपी ने पूरा किया है। पढ़िए उनके भाषण की बड़ी बातेंः-

- देश आजाद होने के बाद 550 से ज्यादा रियासतों में देश को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। पूरा देश और दुनिया मानती थी कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन भारत बिखर जाएगा। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद रियासत को देश के साथ जोड़ने का काम किया।

- सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को एक करके देश को अखंड बनाया परन्तु एक कसक छूट गयी थी जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर का भारत के साथ विलय तो हुआ मगर अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू और कश्मीर हमारे लिए जैसे एक समस्या बनकर रह गया।

- 70 साल हो गए लेकिन किसी ने अनुच्छेद 370 को छूना भी मुनासिब नहीं समझा, 2019 में देश की जनता ने फिरसे एक बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया और 5 अगस्त को देश की पार्लियामेंट ने 370 और 35A को हटाकर सरदार साहब का अधूरा स्वप्न पूरा करने का काम किया।

दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सरदार पटेल को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी भी आज गुजरात के केवडिया में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

टॅग्स :वल्लभभाई पटेलअमित शाहनरेंद्र मोदीस्टैचू ऑफ यूनिटी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो