लाइव न्यूज़ :

आपदा से निपटने के लिए सरकारी एजेंसियों को अमित शाह के निर्देश समेत ये हैं शाम आठ बजे तक की 10 बड़ी खबरें, एकबार में पढ़ें

By भाषा | Updated: June 29, 2019 20:16 IST

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आपदा से निपटने के दौरान जब विभिन्न पक्ष साथ मिलकर काम करते हैं तो ऐसे में स्पष्ट ‘चेन ऑफ कमांड’ होना चाहिए और सरकारी एजेंसियां सुनिश्चित करें कि ऐसी आपात स्थितियों से निपटने में भारत नंबर-1 बने।

Open in App

1. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आपदा से निपटने के दौरान जब विभिन्न पक्ष साथ मिलकर काम करते हैं तो ऐसे में स्पष्ट ‘चेन ऑफ कमांड’ होना चाहिए और सरकारी एजेंसियां सुनिश्चित करें कि ऐसी आपात स्थितियों से निपटने में भारत नंबर-1 बने।

2. छह सप्ताह के अवकाश के बाद उच्चतम न्यायालय एक जुलाई से खुल रहा है और अब उसे अयोध्या और राफेल जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुकदमों से निपटना होगा।

3. महाराष्ट्र के पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

4. उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा।

5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों को वैश्विक आपदा प्रबंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए शनिवार को आमंत्रित करते हुए कहा कि आपदा में जल्दी और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत होती है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का होता है।

6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यहां इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग बैठक की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने, व्यापार तथा निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

7. भारतीय टीम रविवार को होने वाले विश्व कप के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में मुश्किलों में घिरी मेजबान इंग्लैंड पर शानदार जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचने पर निगाह लगाये होगी।

8. कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम के लिये नयी डिजाइन की गयी केसरिया रंग की जर्सी से काफी प्रभावित हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि नीला हमेशा उनका रंग रहेगा।

9. केंद्र सरकार ने देश में ‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड’ व्यवस्था लागू करने के लिये राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 30 जून 2020 तक का समय दिया है। इस व्यवस्था के तहत कोई भी राशन कार्ड धारक देशभर में कहीं से भी सस्ता राशन खरीद सकता है।

10. भारत ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों से निपटने की कड़ी वकालत की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को हर वैश्विक मंच पर जोर-शोर से उठाया है। जी20 में भारत के शेरपा सुरेश प्रभु ने शनिवार को ये बातें कहीं। 

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीमोदी सरकारविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया