लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह ने NSG सुरक्षा से किया मना, CRPF पर जताया भरोसा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2019 12:51 IST

अर्धसैनिक बल शाह को जेड-प्लस (उच्चतम) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करता है। अमित शाह पहले केंद्रीय गृह मंत्री हैं, जिनकी सुरक्षा सीआरपीएफ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में ही रहेंगे।पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की सुरक्षा दी गई थी।  

गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में ही रहेंगे। ऐसा उनके कहने के बाद ही किया गया है। यह जानकारी सरकारी अधिकारियों ने दी। दरअसल, पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की सुरक्षा दी गई थी।  

खबरों के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि अमति शाह को मई में गृहमंत्री बनाया गया था, जिसके बाद गृह मंत्रालय के वीआईपी सुरक्षा मूल्यांकन समिति ने यह तय किया कि उनकी सुरक्षा का प्रभार कौन देखेगा CRPF या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड क्योंकि सीआरपीएफ ने जुलाई 2014 से अमित शाह को सुरक्षा प्रदान की हुई थी। 

गृह मंत्रालय की समिति वीआईपी सुरक्षा पर निर्णय लेने से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा खतरे की धारणा को ध्यान में रखती है। अमित शाह के मामले में समिति ने चर्चा की कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के बाद आतंकवादी समूहों के खतरे के मामले में वह सबसे ऊपर हैं।

समिति की बैठक में मौजूद रहे अधिकारियों में से एक अधिकारी ने बताया कि इस मुद्दे पर कुछ अधिकारियों ने कहा कि एनएसजी द्वारा गृह मंत्री को सुरक्षित रखना चाहिए। जब शाह से उनकी पसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सीआरपीएफ के साथ संतुष्ट हैं।

अर्धसैनिक बल शाह को जेड-प्लस (उच्चतम) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करता है। शाह पहले केंद्रीय गृह मंत्री हैं, जिनकी सुरक्षा सीआरपीएफ कर रही है। जबकि राजनाथ सिंह के पास जेड-प्लस एनएसजी कवर था। जेड-प्लस कवर के तहत, शाह की तीन पारियों में 100 सीआरपीएफ सशस्त्र कमांडो द्वारा सुरक्षा की जाती है।

टॅग्स :अमित शाहसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी