लाइव न्यूज़ :

Prime Minister's caste: गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, उनकी पॉलिसी है 'झूठ बोलो'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 14:38 IST

Prime Minister's caste: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की एक पॉलिसी है झूठ बोलो, सार्वजनिक तौर पर बोलो और बार बार बोलो।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी की एक पॉलिसी है झूठ बोलो, सार्वजनिक तौर पर बोलो और बार बार बोलोपीएम मोदी की जाति का सवाल है, ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है ओबीसी ब्लॉक होता है, जाति नहीं होती

Prime Minister's caste: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की एक पॉलिसी है झूठ बोलो, सार्वजनिक तौर पर बोलो और बार बार बोलो। अमित शाह पीएम मोदी की जाति पर राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में राहुल को टारगेट कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जहां तक पीएम मोदी की जाति का सवाल है, ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि नरेंद्र मोदी जैसे महान नेता की जाति पर चर्चा चल रही है। अमित शाह ने कहा कि पीएम ने कहा कि मैं ओबीसी हूं, ओबीसी ब्लॉक होता है, जाति नहीं होती। यह शायद राहुल गांधी को पता होता, या फिर उन्हें शिक्षकों ने बताया होता तो समझ पाते, शायद उनके शिक्षकों ने उन्हें समझाया नहीं।

उन्होंने कहा कि जिस नेता को दुनिया यशस्वी मानती है। उसकी जाति को लेकर भारत में सवाल उठाए जा रहे हैं। गुजरात में 25 जुलाई 1994 को ओबीसी में लिस्ट में शामिल की गई है। उस समय तक पीएम ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। 

राहुल ने पीएम की जाति पर पूछा था सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, उन्हें ओबीसी गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है। वह कभी पिछड़ों के हक़ और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी जातिगत गिनती नहीं करने वाले। जातिगत गिनती कांग्रेस ही कर के दिखाएगी।

प्रधानमंत्री इस बीच अक्सर कह रहे थे देश में सिर्फ दो जातियां हैं अमीर और गरीब, मगर आज संसद में उन्होंने खुद को ‘सबसे बड़ा ओबीसी’ बताया। किसी को छोटा और किसी को बड़ा समझने की इस मानसिकता को बदलना ज़रूरी है। ओबीसी हों, दलित हों या आदिवासी, बिना गिनती के उन्हें आर्थिक और सामाजिक न्याय नहीं दिलाया जा सकता। पीएम इधर उधर की इतनी बातें करते हैं, तो गिनती से क्यों डरते हैं।

टॅग्स :अमित शाहRahul Congressराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला