लाइव न्यूज़ :

एसएसबी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, नेपाल, भूटान सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा की, हथियार और गोला-बारूद की जानकारी ली

By भाषा | Updated: December 31, 2019 20:45 IST

अधिकारियों ने बताया कि शाह के साथ गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को एसएसबी के संगठनात्मक ढांचे, तैनाती, अभियानगत उपलब्धियों और विभिन्न पहलुओं तथा प्रयोजनों से अवगत कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री बनने के बाद शाह का दिल्ली के आर के पुरम स्थित एसएसबी मुख्यालय का यह पहला दौरा है। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री के पहुंचने पर उन्हें सलामी गारद दिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय का दौरा किया और नेपाल तथा भूटान सीमाओं पर इसकी अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि शाह के साथ गृह सचिव अजय भल्ला और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को एसएसबी के संगठनात्मक ढांचे, तैनाती, अभियानगत उपलब्धियों और विभिन्न पहलुओं तथा प्रयोजनों से अवगत कराया गया।

गृह मंत्री बनने के बाद शाह का दिल्ली के आर के पुरम स्थित एसएसबी मुख्यालय का यह पहला दौरा है। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री के पहुंचने पर उन्हें सलामी गारद दिया गया। उन्होंने कहा कि एसएसबी महानिदेशक राजेश चंद्र के नेतृत्व में एसएसबी अधिकारियों ने शाह को 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा तथा 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा पर बल की तैनाती के बारे में अवगत कराया और प्रस्तुति दी।

अधिकारियों के अनुसार शाह ने जोर देकर कहा कि दोनों खुली सीमाओं की गरिमा बरकरार रखी जानी चाहिए और आपराधिक तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने के साथ ही तीनों देशों के वास्तविक यात्रियों को सीमाओं पर आसान पहुंच मिलनी चाहिए।

शाह ने कहा कि देश के पूर्वी मोर्चे पर इन सीमाओं की रक्षा करने के लिए प्रौद्योगिकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि शाह को एसयूवी वाहनों, हथियार और गोला-बारूद की एसएसबी की हालिया खरीद के बारे में भी जानकारी दी गई।

वर्ष 1962 में चीन के हमले के बाद एसएसबी की स्थापना की गई थी। यह बल नक्सल विरोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा दायित्व सहित प्राथमिक तौर पर नेपाल और भूटान से लगती भारत की सीमाओं की रक्षा में तैनात है। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहदिल्लीनेपालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष