लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में 33 फीसदी सरकारी नौकरी महिलाओं के लिए होगी आरक्षित, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2022 15:03 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के एक दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। त्रिपुर में भाजपा गठबंधन के चार साल पूरा होने के मौके पर आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार घोषणापत्र के सभी वादों को पूरा करेगी।

Open in App

अगरतला: केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर त्रिपुरा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 33% सरकारी नौकरी महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। शाह ने त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन के चार साल पूरे होने पर आयोजित एक रैली में ये ऐला किया। अमित शाह ने साथ ही कहा कि त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी (इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) सरकार ने राजनीतिक हिंसा पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

अमित शाह ने साथ ही विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि अगरतला को रेल के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 542 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया। अमित शाह ने ये भी दावा किया कि त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी शासन में किसानों की आय दोगुनी हुई। शाह ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछले चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और इसी आधार पर वोट मांगने के लिए लौटेगी।

अमित शाह एक दिन के दौरे पर त्रिपुरा पहुंचे हैं। शाह सुबह करीब 11 बजे महाराज बीर बिक्रम हवाईअड्डा पहुंचे। इसके बाद वह गोमती जिला गए और त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आंगतुकों को अधिक से अधिक आकर्षित करने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित योजना प्रसाद (पिलग्रिमेज रेजुवेनेशन एंड स्प्रिचुअल हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव) का शुभारंभ किया।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विवेकानंद मैदान में अमित शाह के जनसभा के मद्देनजर करीब 700-800 सुरक्षा कर्मियों, अधिकतर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और त्रिपुरा राज्य राइफल (टीएसएआर) के कर्मियों को तैनात किया गया है।

टॅग्स :त्रिपुराअमित शाहभारतीय जनता पार्टीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार