लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और पी चिदंबरम जब संसद परिसर में आए आमने-सामने, इस अंदाज में एक-दूसरे का किया अभिवादन

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2022 11:11 IST

संसद के जारी बजट सत्र के बीच मंगलवार को संसद भवन परिसर में गृह मंत्री अमित शाह और पी चिदंबरम एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।

Open in App

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों चल रहा है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर जोरदार बहस भी होती नजर आई है। इस बीच मंगलवार को संसद भवन परिसर से एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई है जब गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम आमने-सामने आ गए। 

दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। दरअसल ये कोई अनोखी बात नहीं थी पर संसद भवन परिसर में मौजूद पत्रकारों और फोटोग्राफर्स के लिए ये जरूर कुछ अलग था और वे इस लम्हे को अपने कैमरे में उतारने में कामयाब रहे।

गौरतलब है कि राज्य सभा सांसद चिदंबरम मौजूदा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते रहे हैं। हाल में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कांग्रेस नेता चिदंबरम ने केंद्र पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ईंधन कर के रूप में 26.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है और लोगों को खुद से यह पूछना चाहिए कि ईंधन कर के रूप में इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने के बदले में एक औसत परिवार को क्या मिला।  

वित्त मंत्री भी रह चुके चिंदबरम ने कहा था, 'भारत में लगभग 26 करोड़ परिवार हैं। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार ने हर परिवार से औसतन एक लाख रुपये ईंधन कर के रूप में एकत्र किए हैं!' चिदंबरम ने कहा, 'अपने आप से पूछें, ईंधन कर के रूप में इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने के बदले में एक औसत परिवार को क्या मिला?'

चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे को लेकर भी विवादों में थे। पिछले ही महीने दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें और उनके बेटे कार्ति को एयरसेल-मैक्सिस सौदे के संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दायर भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में नियमित जमानत दे दी थी।

यह मामला एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इसे 2006 में मंजूरी दी गई थी जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया था कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम ने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सौदे को मंजूरी दी थी और इससे उन्हें भी फायदा मिला था। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअमित शाहपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार