लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बयानों पर हंगामे के बीच वरुण गांधी ने ठुकराया ऑक्सफोर्ड का आमंत्रण, बोले- भारत की चुनौतियों पर विदेश में बात करना मेरे लिए 'अशोभनीय'

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2023 12:55 IST

वरुण गांधी ने ट्ववीट कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की चुनौतियों को उठाना एक 'अपमानजनक कार्य' होगा। उन्होंने बताया कि हाल में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन के एक आमंत्रण को ठुकरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे'पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर है या नहीं' , इस विषय पर वरुण गांधी को बोलने के लिए बुलाया गया था।वरुणा गांधी ने कहा कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन के आमंत्रण को ठुकरा दिया।वरुण गांधी ने कहा कि भारत की राजनीति नीतियों में सुधार के लिए समालोचना करने और रचनात्मक सुझाव देने का पूरा स्थान देती है।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अक्सर अपनी ही पार्टी की सरकार की नीतियों पर खुल कर विरोध जताने वाले वरुण गांधी का एक और ट्वीट चर्चा में है। हालांकि इस बार उन्होंने जो बात कही है उसे उनके ही चचेरे भाई राहुल गांधी पर तंज के रूप में भी देखा जा सकता है। वरुण गांधी ने दरअसल ऑक्सफोर्ड यूनियन के उस आमंत्रण को ठुकरा दिया है, जिसमें उनसे 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर है या नहीं' विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया था। 

इस संबंध में वरुण गांधी ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू चुनौतियों को उठाने की कोई योग्यता या समग्रता नजर नहीं आती और इस तरह का कदम एक 'अपमानजनक कार्य' होगा। वरुण गांधी ने ट्वीट किया, 'मैंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक बहस के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। भारत की राजनीति नियमित रूप से हमें अपनी नीतियों में सुधार के लिए समालोचना करने और रचनात्मक सुझाव देने का स्थान देती है। भारत की पसंद और चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन करना मेरे लिए एक अशोभनीय कार्य है।'

दूसरी ओर पीटीआई के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ हाल के दिनों में मुखर रहे वरुण ने आमंत्रण इसलिए ठुकराया, क्योंकि ऑक्सफोर्ड यूनियन चाहती थी कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलें कि 'यह सदन मोदी के भारत को सही रास्ते पर मानता है।' अप्रैल और जून के बीच प्रस्तावित बहस के लिए यह आमंत्रण संघ के अध्यक्ष मैथ्यू डिक की ओर से भाजपा सांसद को भेजा गया था। 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा के दौरान की गयी हालिया टिप्पणियों को लेकर चर्चा गरम है। भाजपा ने राहुल की टिप्पणियों को भारतीय लोकतंत्र के लिए अपमानजनक बताया है। भाजपा लगातार राहुल गांधी से अपने बयानों पर माफी मांगने की बात कह रही है। इसे लेकर संसद में भी हंगामा मचा हुआ है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :वरुण गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज