लाइव न्यूज़ :

इंडिया और भारत पर खड़े विवाद के बीच अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2023 14:40 IST

सरकार द्वारा भारत का नाम बदलकर 'भारत' करने पर विचार करने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत माता की जय' वाला ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत बनाम इंडिया को लेकर खड़ा हुआ विवाद अमिताभ बच्चन ने 'भारत माता की जय' का ट्वीट किया ट्विटर पर छिड़ी नई बहस

मुंबई: भारत सरकार द्वारा इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की अटकलें तेज हो गई है ऐसा दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नाम बदलने को लेकर सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर संविधान ने इंडिया शब्द हटाने को लेकर मीडिया में कई दावे किए जा रहे हैं। इस बीच, खबर के चंद घंटों बाद सामने आने के ही बॉलीवुड के दिग्गज स्टार बिग बी अमिताभ बच्चन ने एक्स पर ट्वीट किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, "भारत माता की जय," और अपने पोस्ट में भारतीय ध्वज का इमोटिकॉन भी जोड़ा।

बिग बी द्वारा पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने भारत का नाम बदलकर 'भारत' करने का समर्थन करने के लिए उनकी सराहना की। हालाँकि, उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने उन्हें ट्रोल भी किया।

अमिताभ के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उन्हें केंद्र के इस फैसले के समर्थक मान रहे हैं और ऐसा लगता है कि बिग भी सरकार के फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कथित तौर पर संविधान से इंडिया शब्द को हटाने और देश का आधिकारिक नाम बदलकर 'भारत' करने की योजना बना रही है।

सरकार 18 से 22 सितंबर तक होने वाले संसद के आगामी विशेष सत्र में 'भारत' शब्द हटाने के प्रस्ताव से संबंधित विधेयक पेश कर सकती है।

ऐसे में नाम बदलने की बात सामने आने के बाद कांग्रेस और इंडिया नाम वाले तमाम विपक्षी दलों के गठबंधन ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। विपक्ष लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है।

कैसे बढ़ा विवाद?

जानकारी के अनुसार, जी20 बैठक के दौरान डिनर के लिए द्रौपदी मुर्मू की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में आधिकारिक तौर पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा हुआ था। हालांकि इससे पहले तक ये 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के नाम से संबोधित किया जाता था।

इसके सामने आने के बाद अब इंडिया का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर भारत रखने की खबरें तेज हो गई है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनभारतBJPमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है