लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः भिवाड़ी में मीट की दुकान पर हमला करने के मामले में 11 लोग गिरफ्तार, हरियाणा में हिंसा के बीच भीड़ ने किया था अटैक

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2023 12:20 IST

पुलिस ने कहा कि वे अभी तक दुकान के मालिक से संपर्क करने में असमर्थ हैं लेकिन हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियारों से लैस दंगा) और 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को पकड़ा गया है।भिवाड़ी में करीब 25 युवकों ने छड़ें लेकर यहां एक मांस की दुकान पर हमला किया था।

चंडीगढ़ः हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में सांप्रदायिक हिंसा के बीच मंगलवार देर रात राजस्थान के भिवाड़ी में एक मांस की दुकान पर हमला करने वाली भीड़ का हिस्सा होने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को पकड़ा गया है। गौरतलब है कि सोमवार को हरियाणा के नूंह जिले में शुरू हुई हिंसा के बाद मंगलवार गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में फैल गई। यहां भीड़ ने दर्जनों दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि लगभग 25 युवकों ने छड़ें लेकर और 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए मांस की दुकान पर हमला किया। शर्मा ने कहा, “जब उन्होंने दुकान को नुकसान पहुंचाना शुरू किया तो दुकान मालिक अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गया। ...पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन हमारे पहुंचते ही बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर हमने उनकी पहचान की है।''

पुलिस ने कहा कि वे अभी तक दुकान के मालिक से संपर्क करने में असमर्थ हैं लेकिन हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियारों से लैस दंगा) और 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने कहा कि युवक किसी विशेष हिंदू संगठन से नहीं थे। वे कुछ स्थानीय युवक थे जो हरियाणा में भड़के दंगे से आक्रोश में थे और बदला लेने के लिए केवल दुकान में तोड़फोड़ करने के लिए एकत्र हुए थे। हम और लोगों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में हैं। आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है और स्थानीय लोगों से किसी भी संभावित भड़काऊ घटना की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है।

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच गुरुग्राम तक फैल गई है, जहां एक मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक रेस्तरां को आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार आधी रात को भीड़ ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक निर्माणाधीन मस्जिद में आग लगाने के बाद नायब इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'