लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खतरे के बीच, बीएमसी ने 15 दिसंबर से स्कूल पुनः खोलने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:05 IST

Open in App

(इंट्रो में संशोधन के साथ)

मुंबई, 30 नवंबर बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के खतरों के मद्देनजर उसने शहर में स्कूलों को फिर से एक दिसंबर की बजाय 15 दिसंबर से खोलने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र में ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा एक से कक्षा चार तक और शहरी इलाकों में कक्षा एक से कक्षा सात तक के स्कूल एक दिसंबर से खुलेंगे।

बीएमसी के शिक्षा अधिकारी राजू तडवी ने संवाददाताओं से कहा, “कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप ने हमारे सामने एक नया खतरा खड़ा कर दिया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और एहतियाती कदम उठाने के लिए हमें कुछ समय चाहिए। इसलिए हमने 15 दिसंबर से स्कूलों को फिर से खोलने और भौतिक उपस्थिति का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा कि बीएमसी के स्कूलों में कक्षा एक से सात तक के 2,20,000 छात्र पढ़ते हैं। अधिकारी ने कहा, “हमें मास्क की व्यवस्था करनी है और सभी स्कूलों को सेनिटाईज करना है। स्कूलों को फिर से खोलने से पहले हमें माता पिता से सहमति पत्र भी लेना है।”

उन्होंने कहा कि माता पिता को सहमति पत्र देना अनिवार्य नहीं है और अगर वे अपने बच्चे को पहले कुछ दिन तक स्कूल नहीं भेजना चाहें तो छात्र ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं कर सकते हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी स्थानीय निकायों से कहा है कि स्कूलों को पुनः खोलने से पहले माता-पिता की सहमति ली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो