लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में पुलिस से बचने के लिए बस कंडक्टर ने नदी के रास्ते घर जाने का किया फैसला, डूबने से गई जान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 10, 2020 14:28 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जहां एक ओर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है तो वहीं पुलिस से बचने की वजह से एक शख्स ने नदी के रास्ते अपने घर जाने का फैसला किया। हालांकि, घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसकी नदी में डूबकर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी पत्नी और बच्ची के साथ ससुराल से वापस लौट रहे थे बस कंडक्टर मल्लप्पा बोम्मनांगी।लॉकडाउन के कारण नदी के रास्त घर जाने का फैसला मल्लप्पा बोम्मनांगी ने किया था।

हुबली: कर्नाटक से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां लॉकडाउन की वजह से दूसरी जगह फंसे हुए एक बस कंडक्टर ने पुलिस से बचने के लिए नदी के रास्ते से घर जाने का फैसला किया। हालांकि, बस कंडक्टर का यही फैसला उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई क्योंकि घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर नदी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में दूसरी जगह फंसे एक 45 वर्षीय को जल्दबाजी में घर जाना महंगा पड़ गया। पुलिस से बचने के लिए उसने घर जाने के लिए नदी का रास्ता चुना था। वहीं, अब कृष्णा नदी में विजयपाड़ा जिले के करीब बस कंडक्टर मल्लप्पा बोम्मनांगी का शव मिला है।

एनईकेआरटीसी बेल्लारी डिपो में पिछले 12 साल से मल्लप्पा काम कर रहे थे, लेकिन मंगलवार (7 अप्रैल) को घर के लिए अपनी पांच महीने की बेटी और पत्नी के साथ मल्लप्पा निकले थे। ऐसे में पुलिस ने पूरे परिवार के साथ उन्हें चेकपोस्ट पर रोक लिया। बता दें कि मल्लप्पा को पत्नी और बच्ची के साथ अपने गांव जाना था, जोकि वहां से 22 किलोमीटर दूर था।

मगर लॉकडाउन की वजह से पुलिस ने उन्हें कही भी जाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में वह एक गुड्स वाहन से दन्नूर पहुंचे और फिर वहां से दूसरे वाहन से तनगाडगी पहुंचे, लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर फटकार लगाई। हालांकि, यहां से मल्लप्पा का घर डेढ़ किलोमीटर दूर था। 

मल्लप्पा को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर फटकार लगाने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्ची को तो घर जाने की इजाजत दे दी, लेकिन  मल्लप्पा को अनुमति नहीं मिली। ऐसी स्थिति में मल्लप्पा ने जोखिम भरा रास्ता चुना। हालांकि, इस दौरान उसकी नदी में डूबकर मौत हो गई। बाद में जब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो कुछ घंटे बाद नदी से उसका शव बरामद किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब