लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विशेषज्ञ ने "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना" पर उठाया सवाल, ग्रामीण किसानों को लेकर आशंकित

By भाषा | Updated: February 5, 2019 18:35 IST

सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट थिंक-टैंक के एक पॉलिसी नीतिगत मामलों के फेलो मुखर्जी ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, "कुछ सबूत हैं कि भूस्वामित्व के आधार पर लाभ देने के लिए किसानों का चुनाव करने से ग्रामीण आबादी के एक बड़े हिस्से को लाभ नहीं होगा।

Open in App

किसानों को लाभ देने के लिए भूस्वामित्व को आधार बनाने से भारत में ग्रामीण आबादी के बड़े हिस्से को लाभ मिलने की संभावना नहीं है और यह वास्तविक समस्या को हल नहीं करेगा बल्कि राजकोषीय बोझ बढ़ायेगा। एक अमेरिकी थिंक-टैंक के एक विशेषज्ञ ने यह विचार व्यक्त किये हैं।लगभग 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए सरकार के बजटीय प्रस्ताव पर पूछे गये सवालों और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा न्यूनतम आय गारंटी देने की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर अनित मुखर्जी ने इन पहलकदमियों को चुनाव से पहले की राजनीतिक नौटंकी बताया।सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट थिंक-टैंक के एक पॉलिसी नीतिगत मामलों के फेलो मुखर्जी ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, "कुछ सबूत हैं कि भूस्वामित्व के आधार पर लाभ देने के लिए किसानों का चुनाव करने से ग्रामीण आबादी के एक बड़े हिस्से को लाभ नहीं होगा। यदि सरकार पहले से ही बेहतर जीवन बिता रहे किसानों का पक्ष लेती दिखाई देती है, तो यह राजनीतिक रूप से उल्टा भी पड़ सकता है।" प्रशासन के मुद्दों, लोक वित्त और विकासशील देशों में सेवायें पहुंचाने के मामले में अपने काम के लिये जाने जाने वाले मुखर्जी ने राहुल गांधी की न्यूनतम आय गारंटी और सरकार की सर्वजनीन आय समर्थन योजनाओं को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों मामलों में शहरी गरीब को एकदम भुला दिया गया है। शहरी गरीबों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन राजनीतिक दल उन्हें प्रभावी वोट बैंक की तरह नहीं देखते हैं। इसलिये इन योजनाओं का आर्थिक आधार बहुत कम है।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकिसान विरोध प्रदर्शनबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला