लाइव न्यूज़ :

भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में छठे नंबर पर पहुंचा अमेरिका, कुवैत पीछे छूटा

By भाषा | Updated: December 11, 2019 19:45 IST

अप्रैल से सितंबर 2019 में उसने 2.60 करोड़ टन कच्चे तेल का निर्यात किया। देश की कुल जरूरत की एक चौथाई मात्रा इराक से पूरी होती है। इसके बाद सउदी अरब का स्थान रहा है जहां से पहले छह माह में 2.07 करोड़ टन आयात किया गया। इसके बाद तीसरे नंबर पर नाइजीरिया फिर संयुक्त अरब अमीरात चौथे नंबर पर और वेनेजुएला का पांचवा स्थान रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले दुनिया के देशों में अब अमेरिका बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गयाभारत को तेल आपूर्ति के मामले में इस समय इराक सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।

 भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले दुनिया के देशों में अब अमेरिका बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है और इस मामले में वह कुवैत को पीछे छोड़ते हुये छठे नंबर पर पहुंच गया है। भारत को तेल आपूर्ति के मामले में इस समय इराक सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।

चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से सितंबर अवधि में अमेरिका ने भारत को पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक कचचे तेल एवं गैस की आपूर्ति की है। भारत दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

भारत अपनी कुल तेल जरूरत का 83 प्रतिशत तक आयात से पूरा करता है। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संसदीय समिति को दिये गये आंकड़ों के मुताबिक 2019- 20 के शुरुआती छह महीनों के दौरान अमरिका ने भारत को 54 लाख टन कच्चे तेल का निर्यात किया।

एक साल पहले इतनी ही अवधि में उसने 31 लाख टन तेल की आपूर्ति की थी। भारत ने 2017 में अमेरिका से तेल एवं गैस का आयात शुरू किया। भारत ने अपने पेट्रोलियम आयात को तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से बाहर ले जाकर इसमें विविधता की शुरुआत की है।

वर्ष 2017- 18 में भारत ने अमेरिका से 19 लाख टन कच्चे तेल का आयात किया जबकि 2018- 19 में यह मात्रा 62 लाख टन पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में 54 लाख टन की आपूर्ति हुई है। भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति में इराक सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

अप्रैल से सितंबर 2019 में उसने 2.60 करोड़ टन कच्चे तेल का निर्यात किया। देश की कुल जरूरत की एक चौथाई मात्रा इराक से पूरी होती है। इसके बाद सउदी अरब का स्थान रहा है जहां से पहले छह माह में 2.07 करोड़ टन आयात किया गया। इसके बाद तीसरे नंबर पर नाइजीरिया फिर संयुक्त अरब अमीरात चौथे नंबर पर और वेनेजुएला का पांचवा स्थान रहा है।

कुवैत को पीछे करते हुय अमेरिका छठे स्थान पर पहुंच गया। इससे पहले ईरान से भारत को कच्चे तेल का 2018- 19 में 2.39 करोड़ टन निर्यात किया गया था और वह तीसरे नंबर पर था लेकिन अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद वहां से भारत का तेल आयात काफी कम हो गया। 

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह