लाइव न्यूज़ :

'भीमा-कोरेगांव कांड के दोषियों पर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हिंदुओं में भी हाफिज सईद पैदा होंगे' 

By IANS | Updated: January 6, 2018 08:05 IST

"अगर महाराष्ट्र में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदुओं में भी हाफिज सईद पैदा होंगे। इसे रोकना है, तो दोषियों पर कार्रवाई हो।" 

Open in App

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते और प्रसिद्ध वकील प्रकाश अंबेडकर ने मध्यप्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भीमा-कोरेगांव कांड के दोषियों पर अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो हिंदुओं में भी हाफिज सईद पैदा होने से कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने यह बात भारतीय जनता पार्टी की विरोधी पार्टियों की लाठी रैली में कही। यह रैली अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाह के 54वें जन्मदिन पर छोला दशहरा मैदान में आयोजित की गई, जिसमें प्रकाश अंबेडकर के साथ समाजवादी नेता शरद यादव ने भी पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों से एकजुट होने की अपील की।

अंबेडकर ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने दोषियों की बजाय उलटे पीड़ितों पर कार्रवाई की। यह सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, "अगर महाराष्ट्र में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदुओं में भी हाफिज सईद पैदा होंगे। इसे रोकना है, तो दोषियों पर कार्रवाई हो।" 

अंबेडकर ने देश में सामाजिक लोकतंत्र लाने की पैरवी करते हुए कहा कि छोटी समझी जाने वाली जातियों को अपने मान-सम्मान के लिए एकजुट होना होगा। 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव पिछड़ी जाति से हैं, अब कांग्रेस को तय करना है कि वह विधानसभा चुनाव में जीत के बाद किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। गुजरात में अगर कांग्रेस आदिवासियों को अपने से जोड़ने में सफल हो जाती, तो उसकी सरकार बननी तय थी। 

शरद यादव ने कहा कि देश में हालात भयावह होते जा रहे हैं। छोटी जातियों को एकजुट होकर कट्टरपंथियों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा, "पेशवाई के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी गई थी, वह छोटी जातियों ने लड़ी थी। वहां के कोरेगांव के स्तंभ पर उनके नाम दर्ज हैं। सवाल उठता है कि छोटी जाति के लोग हिंदू नहीं हैं क्या? इन पर हिंदूवादियों को हमला क्यों करना चाहिए?" 

शरद ने कहा, "सवाल यह है कि जब सरकार दोषियों का साथ देगी, तो इन पर लगाम कौन लगाएगा? इसलिए कह रहा हूं कि देश में हालात भयावह हैं, और भयावह हो जाएंगे।" 

लाठी रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर अहमद, सत्यशोधक समाज के संयोजक सरदार सिंह, अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के अध्यक्ष सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गुलजार सिंह मरकाम, जदयू (शरद) के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद यादव और कांग्रेस की विधायक हिना कांवरे खास तौर पर मौजूद रहीं।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमुंबईआतंकी हाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो