लाइव न्यूज़ :

'हिंदुत्व विषयक साहित्य' बेचने की वजह से अमेजन ने भारतीय लेखक का किंडल अकाउण्ट किया रद्द

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2023 14:11 IST

लेखक सौरव दत्त ने कहा है कि उनका किंडल अकाउंट अमेजन की ओर से रद्द कर दिया गया है। सौरव दत्त के अनुसार अमेजन की ओर से ऐसा करने की वजह को 'हिंदुत्व विषयक साहित्य' बेचना बताया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: लेखक और राजनीतिक विश्लेषक सौरव दत्त ने आरोप लगाया है कि उनकी किताब 'मोदी एंड मी: ए पॉलिटिकल रीअवेकनिंग' को अमेजन से हटा दिया गया है। साथ ही उनका अमेजन किंडल अकाउंट भी रद्द कर दिया गया है। सौरव दत्त ने दावा किया है कि अमेजन की ओर से ऐसा करने की वजह को 'हिंदुत्व विषयक साहित्य' बताया गया है।

सौरव दत्त ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'तो मेरी किताब मोदी एंड मी: ए पॉलिटिकल रीअवेकनिंग को अमेजन से हटा दिया गया है और इसकी सामग्री के बारे में शिकायतों के बाद मेरा अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। यह बिल्कुल बेतुका है। अधिक विवरण जल्द ही साझा करूंगा।'

इसके बाद सौरव दत्त ने सोमवार को एक और ट्वीट किया और अमेजन की ओर से मिले ईमेल का स्क्रिनशॉट भी साझा किया। सौरव दत्त ने लिखा, 'यह मैसेज अमेजन/अमेजन किंडल द्वारा भारत के प्रधानमंत्री पर मेरी पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्राप्त हुआ है क्योंकि इसे 'हिंदुत्व विषयक साहित्य' के रूप में देखा जा रहा है।'

सौरव दत्त की ओर से अमेजन से मिले जिस ईमेल का स्क्रिनशॉट शेयर किया गया है, उसमें लिखा है- 'समीक्षा के दौरान अमेजन ने पाया कि आपका खाता एक केडीपी (किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग) खाते से संबंधित था, जिसे पहले "मोदी एंड मी: ए पॉलिटिकल रीअवेकनिंग" पुस्तक बेचने के लिए रद्द कर दिया गया था।' 

अमेजन ने आगे कहा कि उसे कथित रूप से सांप्रदायिक असंतोष फैलाने वाली सामग्री के बारे में शिकायतें मिली थीं। इसमें कहा गया है कि पुस्तक की सामग्री 'हिंदुत्व-विषयक साहित्य' के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। अमेजन ने साथ ही बताया कि सौरव दत्त नया किंडल खाता नहीं खोल पाएंगे और पुस्तकों की बिक्री से लंबित किसी भी रॉयल्टी का भुगतान भी उन्हें नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम