लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- बंगले की हालत बलात्कारी की तरह कर दी है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2018 22:27 IST

सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। बंगले को लेकर अखिलेश कई दिनों से सुर्खियों में हैं।

Open in App

लखनऊ, 13 जून: सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। बंगले को लेकर अखिलेश कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इसी बात पर अमर सिंह ने उन पर निशाना साधा है। हाल ही में अखिलेश यादव ने सरकारी बंगला खाली किया है। बंगला खाली किये जाने के बाद इस बंगले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में दिख रहा था कि यह बंगला पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। 

ऐसे में अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है। अमर सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव ने  बंगले की हालत उस बलात्कारी की तरह कर दी है, जो पहले रेप करता है और फिर कहता है कि मैं शादी तुम्हीं से करूंगा। उन्होंने उसी तरह से बंगले की हालत करके अब कह रहे हैं मैं खर्चा देने के लिए तैयार हूं’। 

खबरों की मानें तो उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश यादव ने खुद कहा है कि उस बंगले को उन्होंने बहुत मन से बनवाया था और उसमें पैसा लगाया था। तो सवाल ये है कि उनके पास ये पैसा कहां से आया। अगर ये पैसा काला धन नहीं है तो फिर वह ये बताएं वह पैसा उनके पास कहां से आया। इतना ही नहीं अगर वह नहीं बताते हैं तो बंगले में लगे पैसे की जांच होनी चाहिए। 

वहीं, आज मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा है कि 'हमने सरकारी आवास बिलकुल वैसा ही छोड़ा है जैसे हमे मिला था। अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें केवल बदनाम कर रहे हैं।   उन्होंने आगे कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वो घर सीएम के तौर पर मुझे मिलने वाला था।  

तभी मैंने अपनी पसंद से इसे बनवाया था। फिर उन्होंने टोटी दिखाते हुए कहा 'आज मैं टोटी यहां लेकर आया हूं, अब सरकार गिनती बता दे तो मैं पूरी टोटी दे दूंगा।  उन्होंने आगे बताया कि उस बंगले के एक कोने में थोड़ा सा लड़की बना हिस्सा टूटा हुआ था। उसी एक चीज की फोटो लेकर ये कहा जा रहा है कि घर की तोड़फोड़ की गई है।  अखिलेश यादव ने कहा 'लोग प्यार में अंधे होंगे पर जलन और नफरत में अंधे होते हैं ये मैंने देखा है।  

टॅग्स :अमर सिंहअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार