लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह का आजम खान पर हमला, 'गुजरात का दंगा- दंगा है, और मुजफ्फरनगर दंगा आजम खान की खेल-कूद प्रतियोगिता'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 05:41 IST

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर से आजम खान को आड़े हाथों लिया है।

Open in App

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर से आजम खान को आड़े हाथों लिया है। गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने कहा है कि गुजरात का दंगा-दंगा है, जबकि मुजफ्फरनगर का दंगा आजम खान की खेल-कूद प्रतियोगिता है।

 इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि धर्मनिरपेक्षा और सांप्रदायिकता कहीं गायब से हो गई, इनके बीच का अंतर समझ नहीं आ रहा है। अमर सिंह ने इस दौरान विपक्ष पर भी कई तरह की टिप्पणी कीं। बुधवार (15 अगस्त) को सिंह एक हिंदी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें रखीं। अमर सिंह ने कहा कि मैं आज मैं व्याकुल हूं। पूरे परिप्रेक्ष्य में धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता का भेद लुप्त हो गया है।

 हम गुजरात दंगे की बात करते हैं और करनी चाहिए। हमारी बात छोड़िए, स्मृति ईरानी ने भी अपने वक्त में ये किया था। लेकिन मेरा सवाल है- मुजफ्फनगर में ऐसे भयंकर दंगे हुए, जिससे गुजरात शर्मसार हो जाए। अमर सिंह ने ये भी कहा कि अब ये धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता की नई परिभाषा क्या है कि गुजरात का दंगा- दंगा है और मुजफ्फपुर दंगा आजम खान के नेतृत्व में खेल-कूद प्रतियोगिता है। 

उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें मन को अंदर तक हिला देती हैं। हर कोई मोदी के सच झूठ पर चर्चा करता है लेकिन इस पर कोई कुछ क्यों नहीं कहता है। हांलाकि आजम खान पर हुए इस हमले के बाद अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हाल ही में अमर सिंह के बीजेपी में शामिल होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

टॅग्स :अमर सिंहआज़म खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज