लाइव न्यूज़ :

बरेली में छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:59 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 27 सितंबर बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्नातक की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बहरहाल, पुलिस ने इसमें छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की है जिस पर विरोध जताते हुए पीड़ित के परिवार और उनके मोहल्ले वालों ने थाने में हंगामा किया।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने सोमवार को बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आज छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा के परिजन का कहना है कि शनिवार को उसकी मां मथुरा गई थी और उसका छोटा भाई सामान लेने बाजार गया था। छात्रा शाम को करीब साढ़े छह बजे घर पर ताला लगा कर थोड़ी दूर पर स्थित नानी के घर जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही करण नामक युवक ने अपने भान्जे राज गिल व दो अन्य की मदद से उसे पकड़ा और अपने घर ले जा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इधर घर में ताला लगा देख छात्रा का भाई नानी के घर जाने लगा। करण के घर के बाहर खड़े युवक ने छात्रा के भाई को देख कर उसे सूचित किया और आरोपियों ने छात्रा को छोड़ दिया। छात्रा ने नानी के घर पहुंच कर आपबीती सुनाई।

मथुरा से मां के लौटने के बाद शनिवार रात को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने तब मामला दर्ज नहीं किया। छात्रा के स्वजनों के साथ मोहल्ले के लोगों ने थाना सुभाष नगर में हंगामा किया। रविवार को पुलिस ने छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने सोमवार को छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसएसपी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल