लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी के भाई पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, कहा- विनोद अडानी चीनी नागरिकों के साथ मिलकर शेल कंपनी चला रहे हैं

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 21:57 IST

विनोद अडानी को लेकर किए अगले दावे में कांग्रेस ने कहा, "अडानी समूह ने बार-बार दायर अपने दस्‍तावेजों में विनोद अडानी को साइप्रस की नागरिकता वाले एक एनआरआई के रूप में दर्शाया है। फिर भी दुबई में संपत्ति के रिकॉर्ड कथित तौर पर यह दिखाते हैं कि विनोद अडानी के पास भारतीय पासपोर्ट है, जिसकी वैधता 2026 तक है।"

Open in App
ठळक मुद्देगौतम अडानी के भाई पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोपविनोद अडानी पर चीनी नागरिकों के साथ मिलकर शेल कंपनी चलाने का आरोपकांग्रेस ने सरकार से इस मामले की जांच कराने की मांग भी की है

नई दिल्ली: अडानी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर कांग्रेस ने अब गौतम अडानी के भाई पर 'चीन के नागरिकों के साथ मिलकर शेल कंपनियां चलाने' का आरोप लगाया है। गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सरकार से इस मामले की जांच कराने की मांग भी की है।

कांग्रेस ने इसके लिए ट्विटर पर मुहिम छेड़ी हुई है और "दिख रहा है विनोद" नाम से एक सीरीज चलाकर कुछ गंभीर दावे किए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक पत्र जारी करते हुए दावा किया, "अडानी समूह के चीन के साथ पुराने संबंध है। एक चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग (उर्फ लिंगो-चांग) विनोद अडानी के साथ अडानी समूह की कई कंपनियों में निदेशक रहा है और पनामा पेपर्स में भी उसका नाम आया था। दिसंबर 2017 में दक्षिण कोरिया द्वारा पनामा में पंजीकृत तेल टैंकर 'कोटि' को उत्तर कोरियाई टैंकर में पेट्रोलियम उत्पादों को स्थानांतरित करने के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए जब्त कर लिया था।"

जयराम रमेश ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, "अडानी परिवार के साथ चांग चुंग-लिंग के संबंधों की वास्‍तविकता क्या है? चीन और उत्तर कोरिया की सरकारों का उस समूह पर कितना प्रभाव है, जो रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण भारतीय परिसंपत्तियों को नियंत्रित करता है और भारत के प्रधानमंत्री के साथ जिसके घनिष्ठ संबंध है? क्या आप चीन और उत्तर कोरिया के प्रभाव के प्रति संवेदनशील एक व्यापारिक समूह पर अपनी दुस्‍साहसपूर्ण निर्भरता के कारण अति महत्वपूर्ण भारतीय संपत्तियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल रहे हैं?"

जयराम रमेश ने पूछा है कि अडानी समूह के अवैध गतिविधियों में शामिल चीनी नागरिकों के साथ इतने गहरे संदेहास्‍पद संबंध क्यों हैं? विनोद और गौतम अडाणी के साथ उनका क्या रिश्ता है?

विनोद अडानी को लेकर किए अगले दावे में कांग्रेस ने कहा, "अडानी समूह ने बार-बार दायर अपने दस्‍तावेजों में विनोद अडानी को साइप्रस की नागरिकता वाले एक एनआरआई के रूप में दर्शाया है। फिर भी दुबई में संपत्ति के रिकॉर्ड कथित तौर पर यह दिखाते हैं कि विनोद अडानी के पास भारतीय पासपोर्ट है, जिसकी वैधता 2026 तक है।"

इस तथ्य को सामने रखते हुए जयराम नरेश ने सवाल किया, "इस तथ्‍य को समझते हुए कि भारत में दोहरी नागरिकता मान्‍य नहीं है, विनोद अडानी के पास भारतीय पासपोर्ट होना कैसे संभव है? क्या सरकार को चीनी नागरिकों की मिलीभगत से मनी-लॉन्ड्रिंग और शेल कंपनियों के संचालन के आरोपी व्यक्ति की जांच नहीं करनी चाहिए?"

टॅग्स :Jairam Rameshगौतम अडानीGautam Adaniनरेंद्र मोदीचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज