लाइव न्यूज़ :

WATCH: पूरे क्लास के सामने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने छात्र को किया अपमानित-कहे अपशब्द, NSUI ने वीडियो शेयर कर उठाया सवाल

By आजाद खान | Updated: April 25, 2023 14:17 IST

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर अरुण कुमार हैं, जो अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर छात्र को अपमानित कर रहे हैं और उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।'

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर का क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में प्रोफेसर छात्र को अपमानित करते व अपशब्द कहते हुए देखा गया है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि मामला सामने आने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा एक छात्र को पूरे क्लास के सामने अपमानित किया जा रहा है। यही नहीं प्रोफेसर को लेकर यह भी दावा है कि उसने छात्र के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है। 

वीडियो के जरिए यह दावा किया गया है कि मामला सामने आने के बाद भी प्रोफेसर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। बता दें कि इस वीडियो को एनएसयूआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। ऐसे में लोकमत हिंदी इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। 

क्या दिखा है वीडियो में 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का एक प्रोफेसर कथित तौर पर एक छात्र को पूरे क्लास के सामने अपमानित कर रहा है। यही नहीं क्लिप में यह भी देखा गया है कि वह छात्र के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में प्रोफेसर अपनी सजा का पालन नहीं करने पर छात्र को फटकार लगाते हुए नजर आ रहा है। यही नहीं क्लिप में एक और छात्र को भी देखा जा सकता है जिसके साथ भी प्रोफेसर को सवाल जवाब करते हुए देखा गया है। 

क्लिप में प्रोफेसर को यह कहते हुए सुना गया है कि अगर किसी ठग ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी होती तो क्या वह उसके द्वारा दी गई सजा का वह पालन नहीं करता। ऐसे में क्लिप को लेकर यह दावा है कि प्रोफेसर ने न केवल छात्र को अपमानित और उसके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है बल्कि उसका भविष्य बर्बाद करने की भी धमकी दी है। 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया। वीडियो शेयर करते हुए संघ ने लिखा है कि 'यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर अरुण कुमार हैं, जो अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर छात्र को अपमानित कर रहे हैं और उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।'

बताया जा रहा है कि क्लास में बैठे एक अन्य छात्र ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जो बाद में संघ के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब विश्वविद्यालय को लेकर कोई विवाद हुआ है। पिछले साल एयू के कुछ सुरक्षा गार्ड और छात्रों के बीच झड़प हुई थी जिसमें बाद में पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।  

टॅग्स :इलाहाबादउत्तर प्रदेशUniversityवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?