लाइव न्यूज़ :

BJP नेता चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 4, 2019 17:22 IST

स्वामी चिन्मयानंद ने शिकायत की थी कि इन आरोपियों ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने की धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट की छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी।एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद की शिकायत पर छात्रा और उसके तीन मित्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट की छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। बता दें, एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद की शिकायत पर छात्रा और उसके तीन मित्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

स्वामी चिन्मयानंद ने शिकायत की थी कि इन आरोपियों ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने की धमकी दी थी। छात्रा के वकील ने दलील दी थी कि छात्रा यौन शोषण की शिकार है और उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। 

हालांकि, छात्रा की जमानत याचिका का राज्य सरकार और स्वामी चिन्मयानंद के वकीलों ने इस आधार पर विरोध किया था कि छात्रा मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।  इधर, अपने ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज की छात्रा से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को 30 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली पेशी की तारीख 16 दिसम्बर तय की है। 

मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हें की ट्रस्ट द्वारा संचालित कालेज में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिन्मयानंद इस मामले में जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'