लाइव न्यूज़ :

विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग करें सभी दल : विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:41 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अगस्त उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

सोमवार को विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। दीक्षित ने कहा कि सदन की कार्यवाही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति नियंत्रित है तथा गति स्थिर हो चुकी है, लेकिन कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने एवं बचाव के सभी उपाय किये गये हैं।

योगी ने भरोसा दिलाया कि संसदीय परम्परा के क्रम में इस सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के लिए सरकार पूरी गम्भीरता एवं विश्वास के साथ सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में नियमतः उठाए जाने वाले जनकल्याणकारी मुद्दों पर सरकार सार्थक वार्ता करते हुए सभी सदस्यों के अनुभवों का लाभ उठाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन के सुचारू संचालन से सभी को सीखने का मौका मिलता है तथा इसके लिए विपक्ष का सहयोग जरूरी है।

बैठक में समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र सिंह वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना‘, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर तथा अपना दल (सोनेलाल) की लीना तिवारी ने अपने-अपने दलों की ओर से विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए