लाइव न्यूज़ :

नुपूर शर्मा को सर्वोच्च अदालत से राहत, सभी FIR दिल्ली स्थानांतरित होंगी, गिरफ्तारी पर रोक रहेगी जारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 10, 2022 17:01 IST

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पड़ी के मामले में नुपूर शर्मा को सर्वोच्च अदालत से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने नुपूर शर्मा के खिलाफ चल रहे सभी केसों को एक साथ कर दिल्ली स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने साथ ही कहा है कि नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक भी जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनुपूर शर्मा को सर्वोच्च अदालत से राहत मिलीसभी केस दिल्ली स्थानांतरित करने का आदेशगिरफ्तारी पर लगी रोक भी जारी रहेगी

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का मामले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। उनके खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में दायर की गई एफआईआर को दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा।  सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के अनुसार अब नूपुर के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। दिल्ली पुलिस अब मामले की जांच करेगी। सर्वोच्च न्यायलय ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जब तक इस मामले में जांच जारी है तब तक नुपूर की गिरफ्तारी भी नहीं होगी।

बता दें कि नुपूर शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील की थी कि उनके संबंधित सभी मामलों को दिल्ली स्थानांतरित किया जाए। अब शीर्ष अदालत ने भी माना है कि नुपूर शर्मा को जानखा खतरा है। सर्वोच्च न्यायलय ने अपने आदेश में इस बात को स्वीकार किया है कि, ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्हें देख इस बात की पुष्टि होती है कि नूपुर शर्मा की जान को खतरा है। इसी वजह से सभी एफआईआर स्थानांतरित की जा रही हैं। अपने आदेश अदालत ने यह भी कहा है कि दिल्ली पुलिस में यह क्षमता है कि वह सभी जांच एक साथ कर सके।

 क्या था मामला

एक टीवी डिबेट में नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पड़ी की थी। 27 मई को बहस के दौरान भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपूर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर ऐसा चलता रहा तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपूर ने इसी दौरान कुरान का जिक्र कर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की जिसपर विवाद शुरू हो गया।  नूपुर शर्मा अपने  बयान के कारण देश के मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम कट्टर पंथियों के निशाने पर आ गईं। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उनके बयान के विरोध में देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए। वीडियो वायरल होने के बाद पांच जून को भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा का समर्थन करने के कारण राजस्थान में कन्हैया लाल और महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की गला रेत कर हत्या भी की गई। देखते ही देखते यह मामला राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया। 

टॅग्स :नूपुर शर्मासुप्रीम कोर्टक्राइमBJPपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए