लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं : वीरेंद्र खटीक

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:25 IST

Open in App

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं और जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का ही 19 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया है। जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान भोपाल प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री खटीक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘किसान मानधन योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मोदी की ये सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं और जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश में आज 55 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों को टीके बनाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे टीके के लिए हमें दूसरे देशों पर आश्रित नहीं होना पड़ा और दुनिया में आज सबसे अधिक टीकाकरण भारत में हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 100 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का रोडमैप तैयार हो रहा है। इससे सड़कों, रेलवे और औद्योगीकरण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आने की आशा है। इससे जहां बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, वहीं नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के उत्पाद दूरस्थ क्षेत्रों में भेज कर उन्हें लाभ दिलाने के लिए 70 रूट पर किसान रेल चलाई जा रही है। देश के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने वाली 75 वंदे मातरम एक्सप्रेस चलने वाली हैं। रक्षा और ऊर्जा उत्पादन सहित सभी मामलों में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों द्वारा की जा रही जन आर्शीवाद यात्राओं बारे में खटीक ने कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना आचरण करते हुए एक भी दिन लोकसभा को चलने नहीं दिया और संसद में मंत्रियों के परिचय की परंपरा भी नहीं होने दी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में तय किया कि सभी नये मंत्री जनता के बीच जाकर जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि किस तरह संसद की कार्यवाही बाधित की गई।’’ संसद के मॉनसून सत्र में पारित ओबीसी विधेयक पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक राज किया लेकिन इसे लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस विधेयक को पारित कर राज्यों को ओबीसी की सूची बनाने का अधिकार दिया गया है। इससे अन्य पिछड़ा वर्ग में इसका बड़ा संदेश गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज